बीएसई 111 अंक और निफ्टी 37 पॉइंट ऊपर खुला, गुरुवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 225 अंक नीचे बंद हुआ था

शुक्रवार को कारोबार के आखिरी दिन बीएसई 111.81 अंक ऊपर और निफ्टी 37.35 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला। इससे पहले गुरुवार को बीएसई बीएसई 191.7 अंक ऊपर और निफ्टी 51.45 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला था।

कल दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 342.68 अंक तक ऊपर जाने में कामयाब रहा, लेकिन 1PM के बाद शेयर बाजार में गिरावट आ गई जिसके चलते बीएसई 364.93 अंक तक नीचे चला गया। कारोबार के अंत में बीएसई 335.06 अंक नीचे 37,736.07 पर और निफ्टी 100.70 पॉइंट नीचे 11,102.15 पर बंद हुआ था।

दुनियाभर के बाजारों में रही गिरावट
गुरुवार को दुनियाभर के बाजारों में गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.85 फीसदी की गिरावट के साथ 225.92 अंक नीचे 26,313.70 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.43 फीसदी बढ़त के साथ 44.87 अंक ऊपर 10,587.80 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.38 फीसदी गिरावट के साथ 12.22 पॉइंट नीचे 3,246.22 पर बंद हुआ था।

इधर, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.53 फीसदी गिरावट के साथ 17.38 अंक नीचे 3,269.44 पर बंद हुआ था। इटली, जर्मनी और फ्रांस के बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 16,39,350 हो गई है। इनमें 5,44,048 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 10,59,093 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 35,786 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं।

दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 17,474,691 हो चुकी है। इनमें 676,759 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 155,285 हो चुकी है।

09:33 AM बीएसई 30 में शामिल 21 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 9 के शेयरों में गिरावट है।

09:27 AM लगातार चार दिन तक 5% की बढ़त के बाद आज फ्यूचर रिटेल लिमिटेड के शेयर में 5% की गिरावट है।

09:26 AM बीएसई के 23 सेक्टर में से 13 में बढ़त और 10 में गिरावट है; टेक सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.14% की बढ़त है।

09:22 AM बीएसई के 32 इंडेक्स में से अभी 8 में बढ़त और 24 में गिरावट है।

09:15 AM बीएसई 119.64 अंक नीचे 37,616.43 पर और निफ्टी 25.85 पॉइंट नीचे 11,076.30 पर कारोबार कर रहा है।

गुरुवार को अमेरिकी बाजार में रहा उतार-चढ़ाव



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गुरुवार को चीन का शंघाई कंपोजिट 0.53 फीसदी गिरावट के साथ 17.38 अंक नीचे 3,269.44 पर बंद हुआ था


To Contact Insurance and Investment Expert
Thanks for reading. Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe Insurance and Investment News
from Source
बीएसई 111 अंक और निफ्टी 37 पॉइंट ऊपर खुला, गुरुवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 225 अंक नीचे बंद हुआ था बीएसई 111 अंक और निफ्टी 37 पॉइंट ऊपर खुला, गुरुवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 225 अंक नीचे बंद हुआ था Reviewed by Insurance Advisor on July 30, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.