बीएसई 146 अंक और निफ्टी 30 पॉइंट ऊपर खुला, शुक्रवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 182 अंक नीचे बंद हुआ था

सोमवार को कारोबार के पहले दिन बीएसई 146.44 अंक ऊपर और निफ्टी 30.85 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला। इससे पहले शुक्रवार को बीएसई 190.88 अंक नीचे और निफ्टी 65.5 पॉइंट की गिरावट के साथ खुला था। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 392.06 अंक तक और निफ्टी 125.15 पॉइंट तक नीचे गिर गया था। कारोबार के अंत में बीएसई 11.57 अंक नीचे 38,128.90 पर और निफ्टी 21.30 पॉइंट नीचे 11,194.15 पर बंद हुआ था।

दुनियाभर के बाजार गिरावट के साथ बंद
शुक्रवार को दुनियाभर के बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.68 फीसदी की गिरावट के साथ 182.44 अंक नीचे 26,469.90 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.94 फीसदी गिरावट के साथ 98.24 अंक नीचे 10,363.20 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.62 फीसदी गिरावट के साथ 20.03 पॉइंट नीचे 3,215.63 पर बंद हुआ था। चीन का शंघाई कंपोजिट 0.05 फीसदी गिरावट के साथ 1.70 अंक नीचे 3,195.07 पर बंद हुआ था। इधर इटली, जर्मनी और फ्रांस के बाजार में भी गिरावट रही।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 14,36,019 हो गई है। इनमें 4,84,051 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 9,18,735 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 32,812 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 16,412,817 हो चुकी है। इनमें 652,039 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 149,849 हो चुकी है।

09:31 AM बीएसई के 23 सेक्टर में से अभी 6 में बढ़त है। एनर्जी सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.69% की बढ़त है।

09:28 AM बीएसई के 32 इंडेक्स में से 5 में बढ़त और अन्य सभी में गिरावट है।

09:24 AM यस बैंक के शेयर आज 10% गिरावट के साथ खुले।

09:15 AM बीएसई 55.16 अंक ऊपर 38,184.06 पर और निफ्टी 4.25 पॉइंट ऊपर 11,198.40 पर कारोबार कर रहा है।

शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में रही गिरावट



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शुक्रवार को चीन का शंघाई कंपोजिट 0.05 फीसदी गिरावट के साथ 1.70 अंक नीचे 3,195.07 पर बंद हुआ था


To Contact Insurance and Investment Expert
Thanks for reading. Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe Insurance and Investment News
from Source
बीएसई 146 अंक और निफ्टी 30 पॉइंट ऊपर खुला, शुक्रवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 182 अंक नीचे बंद हुआ था बीएसई 146 अंक और निफ्टी 30 पॉइंट ऊपर खुला, शुक्रवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 182 अंक नीचे बंद हुआ था Reviewed by Insurance Advisor on July 26, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.