रिलायंस इंडस्ट्रीज के लाभ में 1.5 प्रतिशत की गिरावट आ सकती है, ग्रॉस रिफाइनरी मार्जिन में भी हो सकती है कमी
देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) आज पहली तिमाही का फाइनेंशियल रिजल्ट जारी करेगी। कंपनी के शुद्ध लाभ में 1.5 प्रतिशत की गिरावट की आशंका है। जबकि इसकी ग्रॉस रिफाइनरी मार्जिन भी प्रभावित हो सकती है। हालांकि जियो के अच्छे प्रदर्शन करने की उम्मीद है।
बुधवार को शेयर 4 प्रतिशत के करीब टूटे
ऑयल टू टेलीकॉम कंपनी बन चुकी रिलायंस का शेयर बुधवार को इसी आशंका के कारण एनएसई पर करीबन 4 प्रतिशत टूट कर बंद हुआ। विश्लेषकों का मानना है कि कोविड की वजह से कंपनी की रिफाइनिंग, पेट्रोकेम और रिटेल बिजनेस पर असर दिखेगा। प्रोडक्ट साइड मांग कम होने, सिंगापुर ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन (जीआरएम) में निगेटिव रिजल्ट आने से इस पर असर दिखेगा।
बिक्री में 24 प्रतिशत की कमी की आशंका
ब्रोकरेज हाउसों को उम्मीद है कि कंपनी जीआरएम में 9 डॉलर प्रति बैरल की घोषणा कर सकती है। एक साल पहले इसी तिमाही में यह 8.1 प्रति बैरल था। चौथी तिमाही में यह 8.9 प्रति बैरल था। ब्रोकरेज हाउसों का अनुमान है कि कंपनी जून तिमाही में शुद्ध लाभ में 1.5 प्रतिशत की कमी दर्ज कर सकती है। इसकी शुद्ध बिक्री में 24.1 प्रतिशत की गिरावट आ सकती है।
टेलीकॉम कंपनी बेहतर प्रदर्शन करेगी
कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज की रिपोर्ट के मुताबिक नेट एडजस्टेड लाभ में आरआईएल 26.7 प्रतिशत की कमी दिखा सकती है। जबकि शुद्ध बिक्री में 30.7 प्रतिशत की गिरावट आ सकती है। ब्रोकरेज हाउसों का मानना है कि इसकी टेलीकॉम कंपनी जियो का इबिट्डा बढ़कर 10.6 अरब रुपए हो सकता है। क्योंकि इसके ग्राहकों की संख्या में अच्छी खासी वृद्धि इस दौरान दिखी है। इसके पास इस समय 39.6 करोड़ ग्राहक हैं।
बैंक ऑफ अमेरिका सिक्योरिटीज के मुताबिक जियो का रिजल्ट अच्छा रहेगा। लेकिन इसके रिटेल, रिफाइनिंग और पेट्रोकेम के बिजनेस में गिरावट आ सकती है। रिटेल सेगमेंट के बारे में अनुमान है कि ग्रोसरी अच्छा प्रदर्शन करेगी जबकि इलेक्ट्रॉनिक्स और फैशन थोड़ा कम प्रदर्शन कर सकते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
To Contact Insurance and Investment Expert
Thanks for reading. Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe Insurance and Investment News
from Source
No comments: