फोर्ब्स ने वित्त वर्ष 2019 के दुनिया के टॉप-100 मोस्ट वैल्यूएबल ब्रांड्स की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट के मुताबिक, ऐपल 241.2 बिलियन डॉलर (करीब 18 लाख करोड़ रुपए) की वैल्यूएशन के साथ दुनिया का टॉप मोस्ट वैल्यूएबल ब्रांड बना है। बीते एक साल में ऐपल के वैल्यूएशन में 17 फीसदी की बढ़त रही है।
24% की बढ़ोतरी के साथ गूगल दूसरे नंबर पर
फोर्ब्स टॉप-100 मोस्ट वैल्यूएबल ब्रांड्स में गूगल दूसरे नंबर पर रही है। फोर्ब्स ने गूगल की वैल्यूएशन 207.5 बिलियन डॉलर (15 लाख करोड़ रुपए) आंकी है। बीते एक साल में गूगल के वैल्यूएशन में 24 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, माइक्रोसॉफ्ट 163 बिलियन डॉलर (12 लाख करोड़ रुपए) की वैल्यूएशन के साथ तीसरा वैल्यूएबल ब्रांड रहा है। माइक्रोसॉफ्ट के वैल्यूएशन में 30 फीसदी की बढ़ोतरी रही है। टॉप-100 मोस्ट वैल्यूएबल ब्रांड्स की वैल्यू 2.54 ट्रिलियन डॉलर आंकी गई है। पिछले साल यह वैल्यूएशन 2.33 ट्रिलियन डॉलर रही थी।
टॉप-100 में 50 से ज्यादा अमेरिकी कंपनी
टॉप-100 मोस्ट वैल्यूएबल ब्रांड्स में 50 से ज्यादा अमेरिकी कंपनी शामिल हैं। टॉप-5 वैल्यूएबल ब्रांड्स की बात की जाए तो यह सभी दिग्गज टेक कंपनियां हैं। इसमें ऐपल, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन और फेसबुक शामिल हैं। इन पांचों कंपनियों की वैल्यूएशन 817.3 बिलियन डॉलर आंकी गई है। दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक की वैल्यूएशन में पिछले वित्त वर्ष में 21 फीसदी की गिरावट रही है। इसके बावजूद फेसबुक टॉप-5 वैल्यूएबल ब्रांड में स्थान पाने में कामयाब रही है।
टॉप-100 में 20 कंपनियां टेक सेक्टर से
फोर्ब्स की लिस्ट के मुताबिक, टॉप-100 मोस्ट वैल्यूएबल ब्रांड्स में 20 कंपनियां टेक सेक्टर से जुड़ी हैं। 14 कंपनियों के साथ फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर दूसरे स्थान पर है। टॉप-100 में ऑटो सेक्टर की 11 और रिटेल सेक्टर की 8 कंपनियां शामिल हैं। इस साल नेटफ्लिक्स (72%), कैनल (42%) और अमेजन (40%) टॉप गेनर ब्रांड रहे हैं। वहीं फेसबुक (21%), वेल्स फार्गो (16%) और मर्सिडीज बैंज (14%) टॉप लूजर ब्रांड रहे हैं।
फोर्ब्स लिस्ट के टॉप-10 ब्रांड
टॉप-100 में एक भी भारतीय कंपनी नहीं
फोर्ब्स लिस्ट में टॉप-100 में एक भी भारतीय कंपनी शामिल नहीं है। इस लिस्ट में शामिल 100वीं कंपनी फॉक्सवैगन की वैल्यूएशन 7.9 बिलियन डॉलर (59 हजार करोड़ रुपए) आंकी गई है। यदि इस वैल्यूएशन की तुलना मार्केट कैपिटलाइजेशन से की जाए तो कई भारतीय कंपनियां इससे आगे हैं। बीएसई में लिस्टेड 47 कंपनियों का मार्केट कैप 59 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
To Contact Insurance and Investment Expert
Thanks for reading. Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe Insurance and Investment News
from Source
No comments: