बीएसई 191 अंक और निफ्टी 51 पॉइंट ऊपर खुला, बुधवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 160 अंक ऊपर बंद हुआ था

गुरुवार को कारोबार के चौथे दिन बीएसई 191.7 अंक ऊपर और निफ्टी 51.45 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला। इससे पहले बुधवार को बीएसई 65.8 अंक नीचे और निफ्टी 23.65 पॉइंट की गिरावट के साथ खुला था। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 502.66 अंक तक नीचे और निफ्टी 121.3 पॉइंट तक नीचे चला गया था। कारोबार के अंत में बीएसई 421.82 अंक नीचे 38,071.13 पर और निफ्टी 97.70 पॉइंट नीचे 11,202.85 पर बंद हुआ था।

बीएसई में शामिल इन बैंक के शेयरों में बढ़त

बैंक बढ़त (%)
HDFC बैंक 0.99 %
बंधन बैंक 0.88 %
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 0.81 %
ICICI बैंक 0.68 %
फेडरल बैंक 0.63 %
एक्सिस बैंक 0.44 %

अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद
बुधवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.61 फीसदी की बढ़त के साथ 160.29 अंक ऊपर 26,539.60 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 1.35 फीसदी बढ़त के साथ 140.85 अंक ऊपर 10,542.90 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 1.24 फीसदी बढ़त के साथ 40.00 पॉइंट ऊपर 3,258.44 पर बंद हुआ था। हालांकि, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.01 फीसदी गिरावट के साथ 0.41 अंक नीचे 3,294.15 पर बंद हुआ था। इधर इटली, जर्मनी के बाजार में गिरावट और फ्रांस में भी बढ़त रही।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 15,84,600 हो गई है। इनमें 5,27,514 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 10,21,668 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 35,003 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 17,185,927 हो चुकी है। इनमें 670,200 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 153,840 हो चुकी है।

09:51 AM बीएसई 30 में शामिल 23 कंपनियों के शेयरों में बढ़त है; HCL टेक के शेयर में सबसे ज्यादा 2.24% की बढ़त है।

09:46 AM निफ्टी 50 के टॉप-10 लूजर स्टॉक्स; IOC और BPCL के शेयर में सबसे ज्यादा गिरावट है।

09:36 AM निफ्टी 50 के टॉप-10 गेनर स्टॉक्स; विप्रो के शेयर में सबसे ज्यादा 2.83% का उछाल है।

09:32 AM बीएसई के 23 सेक्टर में से अभी 19 में बढ़त और 4 में गिरावट है; टेक सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.14% का उछाल है।

09:30 AM सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के शेयर में लगभग 9% की बढ़त है

09:27 AM बीएसई के 32 इंडेक्स में से 30 में बढ़त और 3 में गिरावट है।

09:15 AM बीएसई 191.70 अंक ऊपर 38,286.29 पर और निफ्टी 50.75 पॉइंट ऊपर 11,253.60 पर कारोबार कर रहा है।

बुधवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बुधवार को चीन का शंघाई कंपोजिट 0.01 फीसदी गिरावट के साथ 0.41 अंक नीचे 3,294.15 पर बंद हुआ था


To Contact Insurance and Investment Expert
Thanks for reading. Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe Insurance and Investment News
from Source
बीएसई 191 अंक और निफ्टी 51 पॉइंट ऊपर खुला, बुधवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 160 अंक ऊपर बंद हुआ था बीएसई 191 अंक और निफ्टी 51 पॉइंट ऊपर खुला, बुधवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 160 अंक ऊपर बंद हुआ था Reviewed by Insurance Advisor on July 29, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.