प्राइवेटाइजेशन से पहले बीपीसीएल ने दिया वीआरएस का ऑफर, कंपनी में करीब 20 हजार कर्मचारी

देश की तीसरी सबसे बड़ी ऑयल रिफाइनर भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) निजीकरण से पहले कर्मचारियों के लिए नया ऑफर लेकर आई है। इस ऑफर के तहत कंपनी के कर्मचारी वॉलेंट्री रिटायरमेंट स्कीम (वीआरएस) का लाभ ले सकते हैं।

23 जुलाई से आवेदन शुरू

कर्मचारियों को भेजे एक इंटरनल नोटिस में बीपीसीएल ने कहा है कि जो कर्मचारी निजी कारणों से काम नहीं करना चाहते हैं, वो वीआरएस के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस स्कीम को भारत पेट्रोलियम वॉलेंट्री रिटायरमेंट स्कीम-2020 (बीपीवीआरएस-2020) नाम दिया गया है। इस स्कीम का लाभ लेने के लिए 23 जुलाई से आवेदन शुरू हो गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 13 अगस्त तय की गई है।

प्राइवेटाइजेशन के बाद अपने पद को लेकर चिंतित हैं कई कर्मचारी

एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, कंपनी के कई कर्मचारी प्राइवेटाइजेशन के बाद अपने रोल, पद और पोस्टिंग प्लेस को लेकर चिंतित हैं। इसलिए कंपनी से बाहर निकलने के लिए यह विकल्प दिया गया है। जो कर्मचारी प्राइवेट मैनेजमेंट के साथ काम नहीं करना चाहते हैं, वो इस विकल्प का इस्तेमाल कर सकते हैं। अधिकारी का अनुमान है कि 5 से 10 फीसदी कर्मचारी इस स्कीम का लाभ ले सकते हैं।

बीपीसीएल में सरकार की 52.98 फीसदी हिस्सेदारी

बीपीसीएल में सरकार की 52.98 फीसदी हिस्सेदारी है। सरकार ने इस हिस्सेदारी को बेचने के लिए निविदाएं आमंत्रित की हैं। इच्छुक खरीदार 31 जुलाई तक अपनी निविदा जमा कर सकते हैं। कंपनी में करीब 20 हजार कर्मचारी कार्य करते हैं।

ये कर्मचारी कर सकते हैं आवेदन

नोटिस के मुताबिक, 45 साल की उम्र पूरी करने वाले सभी कर्मचारी वीआरएस के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, इसमें सक्रिय स्पोर्ट्स पर्सन और बोर्ड स्तर के एक्जीक्यूटिव शामिल नहीं किए गए हैं। नोटिस के मुताबिक, वीआरएस लेने वाले कर्मचारी को अब तक की सेवाओं के आधार पर प्रत्येक 1 साल के लिए 2 महीने की सैलरी दी जाएगी। या फिर मौजूदा सैलरी के मुताबिक नौकरी की बकाया अवधि के लिए सैलरी का भुगतान किया जाएगा। इन दोनों में से जो भी अवधि कम होगी उसके अनुसार भुगतान किया जाएगा।

रिटायरमेंट मेडिकल स्कीम का भी लाभ मिलेगा

वीआरएस का लाभ लेने वालों को रिटायरमेंट से समय मिलने वाले यात्रा भत्ता का भी भुगतान किया जाएगा। इसके अलावा रिटायरमेंट के बाद मिलने वाली मेडिकल बैनिफिट स्कीम का लाभ भी वीआरएस लेने पर मिलेगा। वीआरएस लेने वाले कर्मचारी कैजुअल, अर्न्ड और प्रिविलेज लीव का भुगतान लेने के लिए भी पात्र होंगे। यह वीआरएस स्कीम कंपनी के जॉइंट वेंचर्स, रिटेनर्स, कंसल्टेंट्स, एडवाइजर्स और अनुशासनात्मक कार्यवाही का सामना कर रहे कर्मचारियों के लिए नहीं है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बीपीसीएल में सरकार की 52.98 फीसदी हिस्सेदारी है। सरकार ने इस हिस्सेदारी को बेचने के लिए निविदाएं आमंत्रित की हैं।


To Contact Insurance and Investment Expert
Thanks for reading. Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe Insurance and Investment News
from Source
प्राइवेटाइजेशन से पहले बीपीसीएल ने दिया वीआरएस का ऑफर, कंपनी में करीब 20 हजार कर्मचारी प्राइवेटाइजेशन से पहले बीपीसीएल ने दिया वीआरएस का ऑफर, कंपनी में करीब 20 हजार कर्मचारी Reviewed by Insurance Advisor on July 26, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.