फॉलोऑन पब्लिक ऑफर (एफपीओ) लिस्ट होने के बाद यस बैंक में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की हिस्सेदारी घटकर 30 फीसदी पर आ गई है। एसबीआई ने रेगुलेटरी फाइलिंग में यह जानकारी दी है।
एफपीओ से पहले 48.21 फीसदी हिस्सेदारी थी
रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक, एफपीओ से पहले एसबीआई की यस बैंक में 48.21 फीसदी हिस्सेदारी थी। एफपीओ के बाद यस बैंक की शेयर कैपिटल 2 रुपए के फेल वैल्यू पर 2505.4 करोड़ शेयर हो गई है। एफपीओ से पहले यह 2 रुपए के फेस वैल्यू पर 1255 करोड़ शेयर थी। एफपीओ के बाद एसबीआई के पास यस बैंक 751.6 करोड़ शेयर हो गए हैं, जो उसकी कुल शेयर कैपिटल का 30 फीसदी है।
यस बैंक के एफपीओ के 95 फीसदी सब्सक्रिप्शन मिला
यस बैंक ने 15 हजार करोड़ रुपए जुटाने के लिए इस महीने ही एफपीओ जारी किया था। इस एफपीओ को 95 फीसदी से ज्यादा सब्सक्रिप्शन मिला है। इस एफपीओ से यस बैंक को 14,267 करोड़ रुपए जुटाने में मदद मिली है। बकाया राशि की पूर्ति एसबीआई ने की है।
बाजार में लिस्ट हुए एफपीओ के शेयर
एफपीओ के जरिए जारी हुए नए शेयर सोमवार को शेयर बाजार में लिस्ट हो गए। इससे यस बैंक के शेयरों में तेज गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को भी यस बैंक के शेयर गिरावट में कारोबार कर रहे हैं। शुरुआती कारोबार में बीएसई में यस बैंक का शेयर 4.07 फीसदी की गिरावट के साथ 11.80 रुपए प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
To Contact Insurance and Investment Expert
Thanks for reading. Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe Insurance and Investment News
from Source
No comments: