कोरोनावायरस के कारण विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों की देश वापसी के लिए केंद्र सरकार ने वंदे भारत मिशन फेज-5 शुरू करने का फैसला लिया है। यह जानकारी नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्विटर पर दी है। केंद्रीय मंत्री के मुताबिक, वंदे भारत मिशन का पांचवां फेस एक अगस्त से शुरू होगा और 31 अगस्त तक चलेगा।
पांचवें फेस में इन देशों से लाए जाएंगे भारतीय नागरिक
फेज-5 में यूएसए, कनाडा, कतर, ओमान, यूएई, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, थाइलैंड, सिंगापुर, यूके, सऊदी अरब, बहरीन, न्यूजीलैंड, फिलिपींस सहित कई देशों से भारतीयों को वापस लाया जाएगा। पांचवें फेस में सरकार ने कई और देशों को जोड़ा है। केंद्र सरकार ने 7 मई को वंदे भारत मिशन शुरू किया था और अभी इसका चौथा फेस चल रहा है। चौथे फेस में अब तक 1197 फ्लाइट्स का शेड्यूल तैयार किया गया है इसमें 945 इंटरनेशनल और 252 फीडर फ्लाइट शामिल हैं।
अब तक 2.70 लाख लोगों को फ्लाइट से लाया गया
केंद्रीय मंत्री ने ट्विट के जरिए बताया कि वंदे भारत मिशन के तहत अब तक विदेशों में फंसे 8.14 लाख भारतीय नागरिकों को लाया गया है। इसमें से 2.70 लाख भारतीयों को 53 देशों से फ्लाइट के जरिए लाया गया है। इस मिशन के तहत एअर इंडिया समेत विभिन्न एयरलाइन कंपनियों को उड़ान की अनुमति है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, इस मिशन के तहत 1.03 लाख भारतीय नेपाल, भूटान और बंगलादेश से सड़क मार्ग के जरिए देश लौटे हैं।
जल्द जारी होगी टिकट बुकिंग की जानकारी
हरदीप पुरी ने बताया कि एअर इंडिया और अन्य एयरलाइंस से टिकट बुकिंग की जानकारी जल्द ही दी जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों को देश वापस लाने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से सहयोग करने की अपील की।
##अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 31 जुलाई तक लगा है प्रतिबंध
कोरोना संक्रमण को देखते हुए केंद्र सरकार ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 31 जुलाई तक प्रतिबंध लगा रखा है। पहले इन पर 15 जुलाई तक रोक लगाई गई थी। डीजीसीए के आदेश के मुताबिक, इस फैसले का असर अंतरराष्ट्रीय कार्गो फ्लाइट्स और विशेष उड़ानों पर नहीं पड़ेगा। कोरोनावायरस महामारी के कारण भारत ने 23 मार्च से अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर प्रतिबंध लगा रखा है। देश में 25 मई से घरेलू उड़ानें शुरू कर दी गई हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
To Contact Insurance and Investment Expert
Thanks for reading. Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe Insurance and Investment News
from Source
No comments: