बीएसई 65 अंक और निफ्टी 23 पॉइंट नीचे खुला, मंगलवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 205 अंक ऊपर बंद हुआ था

बुधवार को कारोबार के पहले दिन बीएसई 65.8 अंक नीचे और निफ्टी 23.65 पॉइंट की गिरावट के साथ खुला। इससे पहले मंगलवार को बीएसई 117.45 अंक ऊपर और निफ्टी 22.3 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला था। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 619.99 अंक तक और निफ्टी 185.95 पॉइंट तक ऊपर जाने में कामयाब रहा। कारोबार के अंत में बीएसई 558.22 अंक ऊपर 38,492.95 पर और निफ्टी 168.75 पॉइंट ऊपर 11,300.55 पर बंद हुआ था।

बीएसई में शामिल इन बैंक के शेयरों में बढ़त

बैंक बढ़त (%)
इंडसइंड बैंक 3.93 %
सिटी यूनियन बैंक 1.36 %
बंधन बैंक 1.32 %
RBL बैंक 0.85 %
ICICI बैंक 0.55 %
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 0.37 %

पीएम मोदी टॉप बैंकों के चीफ के साथ करेंगे बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम देश के प्रमुख बैंकों के साथ एक अहम बैठक करने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री बैंक अधिकारियों को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए संबोधित करेंगे। इस बैठक में बैंकों और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) के प्रमुख भी शामिल होंगे। साथ ही इस वर्चुअल कांफ्रेंस में वित्त मंत्रालय के अधिकारी भी हिस्सा लेंगे। पूरी खबर के लिए क्लिक करें..

अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद
मंगलवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.77 फीसदी की गिरावट के साथ 205.49 अंक नीचे 26,379.30 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 1.27 फीसदी गिरावट के साथ 134.18 अंक नीचे 10,402.10 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.65 फीसदी गिरावट के साथ 20.97 पॉइंट नीचे 3,218.44 पर बंद हुआ था। हालांकि, चीन का शंघाई कंपोजिट 1.13 फीसदी बढ़त के साथ 36.51 अंक ऊपर 3,264.47 पर बंद हुआ था। इधर इटली, जर्मनी और फ्रांस के बाजार में भी गिरावट रही।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 15,32,135 हो गई है। इनमें 5,08,718 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 9,88,770 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 34,224 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 16,893,293 हो चुकी है। इनमें 663,465 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 152,320 हो चुकी है।

09:54 AM बीएसई बैंकिंग सेक्टर में शामिल 10 में से 8 बैंकों के शेयरों में बढ़त है; HDFC और कोटक बैंक के शेयर में गिरावट है।

09:33 AM बीएसई 30 में शामिल 21 कंपनियों के शेयरों में बढ़त है; इंडसइंड बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा 4.56% की बढ़त है।

09:25 AM बीएसई के 23 सेक्टर में से 20 में बढ़त और 3 में गिरावट है; प्राइवेट बैंक सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.03% की बढ़त है।

09:24 AM बीएसई के सभी 32 इंडेक्स आज बढ़त के साथ खुले हैं।

09:15 AM बीएसई 58.04 अंक ऊपर 38,550.99 पर और निफ्टी 24.35 पॉइंट ऊपर 11,324.90 पर कारोबार कर रहा है।

मंगलवार को अमेरिकी बाजार में रही गिरावट



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मंगलवार को चीन का शंघाई कंपोजिट 1.13 फीसदी बढ़त के साथ 36.51 अंक ऊपर 3,264.47 पर बंद हुआ था


To Contact Insurance and Investment Expert
Thanks for reading. Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe Insurance and Investment News
from Source
बीएसई 65 अंक और निफ्टी 23 पॉइंट नीचे खुला, मंगलवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 205 अंक ऊपर बंद हुआ था बीएसई 65 अंक और निफ्टी 23 पॉइंट नीचे खुला, मंगलवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 205 अंक ऊपर बंद हुआ था Reviewed by Insurance Advisor on July 28, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.