एचडीएफसी बैंक के एमडी आदित्य पुरी ने बैंक के 74.2 लाख शेयर बेचे, अक्टूबर में होने वाले हैं रिटायर

एचडीएफसी बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर (एमडी) आदित्य पुरी ने बैंक के 74.2 लाख शेयर बेच दिए हैं। यह उनके कुल शेयरों का करीब 95 फीसदी है। पुरी ने शेयरों की यह बिक्री बीते सप्ताह 21 से 23 जुलाई के बीच की है। इन शेयरों की बिक्री 842.87 करोड़ रुपए में हुई है।

शेयर बिक्री से पहले पुरी की 0.14 फीसदी हिस्सेदारी थी

एक्सचेंज के ताजा डाटा के मुताबिक, इस ट्रांजेक्शन से पहले पुरी के पास एचडीएफसी बैंक की 0.14 फीसदी (77.96 लाख शेयर) हिस्सेदारी थी। इस बिक्री के बाद अब पुरी के पास 0.01 फीसदी (3.76 लाख शेयर) हिस्सेदारी बची है। यह शेयर बिक्री ऐसे समय में हुई है जब पुरी बैंक के सबसे ऊंचे पद से अक्टूबर में रिटायर होने जा रहे हैं। 1994 में स्थापना से ही आदित्य पुरी एचडीएफसी बैंक के एमडी हैं।

पुरी को जाता है बैंक को स्थापित करने का श्रेय

एचडीएफसी बैंक को भारत का सबसे बड़ा निजी बैंक बनाने का श्रेय आदित्य पुरी को ही जाता है। आज बैंक का मार्केट कैपिटलाइजेशन 6.14 लाख करोड़ रुपए है। शुक्रवार को बीएसई में एचडीएफसी बैंक का शेयर 1.05 फीसदी की गिरावट के बाद 1,118.80 रुपए पर बंद हुआ था। हाल ही में पुरी ने कहा था कि एचडीएफसी बैंक का उत्तराधिकारी हमेशा बैंक के भीतर से ही आना चाहिए। अब यह आरबीआई पर निर्भर करता है कि बैंक ने जो सिफारिश की थी, उस पर वह क्या फैसला करता है।

एचडीएफसी बैंक ने आरबीआई को भेजे तीन नाम

आदित्य पुरी के उत्तराधिकारी के लिए एचडीएफसी बैंक ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को तीन नाम भेजे हैं। इसमें से शशिधर जगदीशन और कायजाद भरूचा बैंक के अधिकारी हैं। शशिधर 1996 में बैंक में आए और 2008 में वे सीईओ बने। भरूचा ईडी हैं। वे बैंक की स्टार्टअप टीम में हैं। तीसरा नाम सिटीबैंक के सुनील गर्ग का माना जा रहा था।

एचडीएफसी बैंक को पहली तिमाही में 6658.62 करोड़ रुपए का मुनाफा

एचडीएफसी बैंक को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में 6,658.62 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ हुआ है। एक साल पहले इसी अवधि में 5,568.16 करोड़ रुपए की तुलना में यह 20 प्रतिशत ज्यादा है। हालांकि, बैंक की अन्य आय में इसी दौरान करीबन 900 करोड़ रुपए की कमी आई है। बैंक की डिपॉजिट 24.6 प्रतिशत बढ़ी है। बैंक की शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) 17.80 प्रतिशत बढ़कर 15,665 करोड़ रुपए रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
1994 में स्थापना से ही आदित्य पुरी एचडीएफसी बैंक के एमडी हैं।


To Contact Insurance and Investment Expert
Thanks for reading. Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe Insurance and Investment News
from Source
एचडीएफसी बैंक के एमडी आदित्य पुरी ने बैंक के 74.2 लाख शेयर बेचे, अक्टूबर में होने वाले हैं रिटायर एचडीएफसी बैंक के एमडी आदित्य पुरी ने बैंक के 74.2 लाख शेयर बेचे, अक्टूबर में होने वाले हैं रिटायर Reviewed by Insurance Advisor on July 26, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.