इंफोसिस के को-फाउंडर एसडी शिबूलाल और उनके परिवार ने 85 लाख शेयर बेचे, समाजसेवा और निवेश के लिए बेची हिस्सेदारी
इंफोसिस लिमिटेड के को-फाउंडर एसडी शिबूलाल और उनके परिवार ने कंपनी के 85 लाख शेयरों की बिक्री कर दी है। यह उनके कुल पेड अप कैपिटल शेयर का 20 फीसदी है। इन शेयरों की बिक्री 22 से 24 जुलाई के बीच की गई है।
समाजसेवा में इस्तेमाल होगी राशि
शिबूलाल परिवार की ओर से जारी बयान के मुताबिक, आंशिक हिस्सेदारी बिक्री से जुटाई गई राशि का इस्तेमाल समाजसेवा और निवेश से जुड़ी गतिविधियों में इस्तेमाल की जाएगी। शिबूलाल परिवार समाजसेवा से जुड़ी कई प्रकार की गतिविधियों में सक्रिय है। इसमें शिक्षा, सामाजिक कल्याण और सस्टेनेबल डवलपमेंट शामिल है। इस शेयर बिक्री में सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने ब्रोकर की भूमिका निभाई है।
2011 से 2014 तक इंफोसिस के सीईओ और एमडी रहे हैं शिबूलाल
इंफोसिस के संस्थापक एसडी शिबूलाल ने कंपनी में स्थापना के समय 1981 से 2014 तक विभिन्न पदों पर सेवा दी है। शिबूलाल 2011 से 2014 तक इंफोसिस के सीईओ और एमडी के पद पर भी रहे थे। इससे पहले 2007 से 2011 तक शिबूलाल कंपनी में सीओओ के पद पर रहे थे।
टेक्नोलॉजी स्टार्टअप्स में निवेश करते हैं शिबूलाल
मौजूदा समय में शिबूलाल टेक्नोलॉजी स्टार्टअप्स में निवेश करते हैं। यह निवेश एक्सिलर वेंचर्स के जरिए किया जाता है। इंफोसिस के को-फाउंडर गोपालकृष्णन एक्सिलर वेंचर्स के चेयरमैन हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
To Contact Insurance and Investment Expert
Thanks for reading. Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe Insurance and Investment News
from Source
No comments: