मुकेश अंबानी की Viacom18 और सोनी पिक्चर्स का होगा विलय, अगस्त में हो सकती है घोषणा

मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) अब एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर छाने की तैयारी कर रही है। इसके तहत सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स और वायकॉम-18 मीडिया प्राइवेट लिमिटेड का विलय होने जा रहा है। इस विलय की आधिकारिक घोषणा मध्य अगस्त तक हो सकती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों कंपनियां 2021 के अंत तक एकसाथ काम करने लगेंगी। वायकॉम-18 रिलायंस इंडस्ट्रीज के नेटवर्क-18 और अमेरिकी कंपनी वायकॉम इंक का संयुक्त उपक्रम है। इसमें नेटवर्क-18 की 51 फीसदी और वायकॉम इंक की 49 फीसदी हिस्सेदारी है।

वायकॉम में सोनी पिक्चर्स की बड़ी हिस्सेदारी होगी

इस डील के मुताबिक, सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स की वायकॉम में बड़ी हिस्सेदारी होगी। इस डील के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज का भारतीय एंटरटेनमेंट इकोसिस्टम पर बड़ा कंट्रोल होगा। साथ ही डेन और हैथवे के डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क और जियो फाइबर को कंटेंट पाइपलाइन उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। डेन और हैथवे रिलायंस के स्वामित्व वाली केबल सर्विस प्रोवाइडर कंपनी हैं। जियो फाइबर ब्रॉडबैंड और इंटरनेट सेवा प्रदाता कंपनी है।

सोनी पिक्चर्स को भारतीय बाजार में मिलेगी मदद

एक मीडिया एनालिस्ट के मुताबिक, वायकॉम-18 के साथ विलय से सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स को भारत के एंटरटेनमेंट स्पेस में कदम बढ़ाने में मदद मिलेगी। हिन्दी के सामान्य एंटरटेनमेंट चैनल्स के अलावा वायकॉम के पास स्थानीय भाषा और बच्चों के लिए खास चैनल भी हैं। इस स्पेस में सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स की उपस्थिति मजबूत नहीं है। वायकॉम के पास कलर्स (हिन्दी, तमिल, कन्नड़, मराठी, गुजराती आदि), एमटीवी, निकलोडियन और अन्य चैनल हैं। सोनी की ओवरऑल परफॉर्मेंस काफी सीजनल है। इसका सबसे चर्चित टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' वर्ष में एक बार आता है।

विलय के बाद 18-20 फीसदी मार्केट शेयर होगा

एक कंसल्टिंग कंपनी के एक्जीक्यूटिव का कहना है कि यदि सोनी अपने भारतीय एंटरटेनमेंट कारोबार का नेटवर्क-18 के साथ विलय करती है तो नई एंटिटी के पास ओवरऑल व्यूअर शिप में 18-20 फीसदी बाजार हिस्सेदारी होगी। इसके अलावा हिन्दी जीईसी स्पेस में 45 फीसदी हिस्सेदारी होगी। इससे पहले सोनी ने स्थानीय टीवी स्पेस में साझेदारी का प्रयास किया था जो सफल नहीं हो पाया था।

सोनी पिक्चर्स की भारत में 70 करोड़ दर्शकों तक पहुंच

वित्त वर्ष 2019 में सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स का रेवेन्यू 6224 करोड़ रुपए रहा था। वहीं, वायकॉम-18 का रेवेन्यू 3671.16 करोड़ रुपए रहा था। सोनी दक्षिण एशियाई देशों में सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के जरिए सेवाएं देती है। इसके पास सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन जैसे चैनल हैं। भारत में इसकी 70 करोड़ दर्शकों तक पहुंच है। दूसरी ओर टीवी-18 ब्रॉडकास्ट के पास न्यूज और एंटरटेनमेंट के 56 चैनल हैं। ये अन्य देशों में रह रहे भारतीयों के लिए 16 अंतरराष्ट्रीय चैनल्स के जरिए सेवाएं देती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वायकॉम-18 रिलायंस इंडस्ट्रीज के नेटवर्क-18 और अमेरिकी कंपनी वायकॉम इंक का संयुक्त उपक्रम है।


To Contact Insurance and Investment Expert
Thanks for reading. Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe Insurance and Investment News
from Source
मुकेश अंबानी की Viacom18 और सोनी पिक्चर्स का होगा विलय, अगस्त में हो सकती है घोषणा मुकेश अंबानी की Viacom18 और सोनी पिक्चर्स का होगा विलय, अगस्त में हो सकती है घोषणा Reviewed by Insurance Advisor on July 29, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.