जुलाई में लगातार दूसरे माह विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय पूंजी बाजार में 3,301 करोड़ रुपए डाले

पिछले महीने भी भारतीय बाजार विदेशी निवेशकों के लिए आकर्षक बने रहे। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) जुलाई महीने में लगातार दूसरे महीने भारतीय पूंजी बाजार (शेयर और डेट बाजार) में शुद्ध खरीदार बने रहे। उन्होंने कोरोनावायरस के टीके बनने की उम्मीद के बीच जुलाई में भारतीय बाजारों में कुल 3,301 करोड़ रुपए का निवेश किया।

डिपॉजिटरीज के आंकड़ों के अनुसार, जुलाई महीने में एफपीआई ने शेयर और डेट बाजारों में 7,563 करोड़ रुपए का निवेश किया। इस दौरान उन्होंने 4,262 करोड़ रुपए बाजार से निकाल लिए। इस प्रकार उन्होंने शेयर और डेट बाजारों में 3,301 करोड़ रुपए का शुद्ध निवेश किया।

कोरोनावायरस के टीके बनने की उम्मीद में विदेशी निवेशक बने रहे खरीदार

इससे पिछले महीने में एफपीआई ने भारतीय बाजारों में 24,053 करोड़ रुपए का शुद्ध निवेश किया था। सलाहकार कंपनी मॉर्निंगस्टार इंडिया के एसोसिएट प्रबंध शोध निदेशक हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा कि कोरोनावायरस के टीके को लेकर उम्मीदें बढ़ी हैं। जुलाई में एफपीआई का निवेश बढ़ने की प्रमुख वजह यही है।

निवेशक सावधानी बरत रहे, इसलिए जून के मुकाबले जुलाई में हुआ कम निवेश

हालांकि जुलाई में एफपीआई का निवेश जून से कम रहने के बारे में श्रीवास्तव ने कहा कि निवेशक सावधानी बरत रहे हैं, क्योंकि भारत में अभी भी कोरोना वायरस संक्रमण लगातार फैल रहा है। वहीं कोटक सिक्युरिटीज के कार्यकारी उपाध्यक्ष एवं मौलिक शोध प्रमुख रुसमिक ओझा ने कहा कि जुलाई के आखिरी सप्ताह में उभरते बाजारों में एफपीआई निवेश का रुख मिश्रित रहा। भारत और दक्षिण कोरिया में वह खरीदार बने नजर आए, तो वहीं अन्य बाजारों में मुख्य तौर पर उन्होंने बिक्री की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जून में भी एफपीआई ने किया था भारतीय पूंजी बाजारों में 24,053 करोड़ रुपए का शुद्ध निवेश


To Contact Insurance and Investment Expert
Thanks for reading. Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe Insurance and Investment News
from Source
जुलाई में लगातार दूसरे माह विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय पूंजी बाजार में 3,301 करोड़ रुपए डाले जुलाई में लगातार दूसरे माह विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय पूंजी बाजार में 3,301 करोड़ रुपए डाले Reviewed by Insurance Advisor on August 02, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.