शेयर बाजार में लिस्ट हुआ रूट मोबाइल का शेयर, 10 दिनों में निवेशकों को दिया दोगुना मुनाफा, हैप्पिएस्ट, डी मार्ट और आईआरसीटीसी के क्लब में शामिल हुआ

रूट मोबाइल को शेयर बाजार में शानदार शुरुआत मिली है। सोमवार को कंपनी का शेयर 105 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हुई है। एनएसई पर 350 रुपए के इश्यू प्राइस के मुकाबले कंपनी का शेयर 717 रुपए पर लिस्ट हुआ है। बीएसई पर यह 708 रुपए पर लिस्ट हुआ है, जो 102.29 फीसदी प्रीमियम है। यानी निवेशकों को केवल 10 दिनों में दोगुना मुनाफा हुआ है। इससे पहले रूट मोबाइल का आईपीओ 73 गुना भरा था।

बाजार में मिले शानदार रिस्पांस से कंपनी अब डीमार्ट और आईआरसीटीसी के साथ एलीट क्लब में शामिल हो गया है। यानी इन कंपनियों ने बाजार में 100 फीसदी से ज्यादा की प्रीमियम पर शुरुआत किया है। हाल ही में आईटी कंपनी हैप्पिएस्ट माइंड्स भी लिस्टिंग के पहले दिन 111 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हुई थी। बीएसई में रूट मोबाइल का शेयर लिस्ट होते ही 735 के स्तर पर पहुंचा, लेकिन 10:31 बजे तक शेयर 8 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ 650.15 के स्तर पर आ गया।

आईपीओ को भी मिला था अच्छा रिस्पांस

इससे पहले रूट मोबाइल के आईपीओ को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। आईपीओ को 1.21 करोड़ इक्विटी शेयर के आफर साइज की तुलना में 89 करोड़ इक्विटी शेयरों के लिए बिड हासिल हुई थी। आखिरी दिन यह आईपीओ 73 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी का आईपीओ 9 सितंबर से 11 सितंबर तक खुला था।

कंपनी ने आईपीओ के जरिए बाजार से 600 करोड़ रुपए जुटाने का लक्ष्य रखा था। कंपनी ने अपना प्राइस बैंड पहले ही फिक्स्ड कर दिया था, जो 345-350 रुपए प्रति शेयर रहा। जबकि 40 शेयरों का लॉट साइज तय किया गया था यानी कम से कम 40 शेयर के लिए आवेदन करने थे।

रूट मोबाइल लिमिटेड का कारोबार

रूट मोबाइल लिमिटेड का मुख्य कारोबार ओटीटी और मोबाइल नेटवर्क ऑपरेटर (एमएनओ) के लिए ओम्नीचैनल क्लाउड कम्युनिकेशन सर्विस है। कंपनी के पास एमएनओ कंपनी को साल 2004 में शुरु किया गया था। कंपनी के पास बड़े सोशल मीडिया कंपनियों, बैंकिंग और फायनेंशियल सर्विसेज, एविएशन, रिटेल, ई-कॉमर्स, लॉजिस्टिक, हेल्थ, हॉस्पिटैलिटी और टेलीकॉम सेक्टर सहित अन्य का बड़ा कस्टमर बेस भी है। जून में समाप्त पहली तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 309.6 करोड़ रुपए रहा था।

तिमाही नतीजे

30 जून को समाप्त तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 309.6 करोड़ रुपए का रहा, जबकि वित्त वर्ष 2019-20 के लिए यह आंकड़ा 956.2 करोड़ रुपए था। कंपनी का नेट प्रॉफिट 21.6 फीसदी की रेट से बढ़कर 69.1 रुपए तक पहुंच गया।




Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बाजार में मिले शानदार रिस्पांस से कंपनी अब डीमार्ट और आईआरसीटीसी के साथ एलीट क्लब में शामिल हो गया है। यानी इन कंपनियों ने बाजार में 100 फीसदी से ज्यादा की प्रीमियम पर शुरुआत किया है।


To Contact Insurance and Investment Expert
Thanks for reading. Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe Insurance and Investment News
from Source
शेयर बाजार में लिस्ट हुआ रूट मोबाइल का शेयर, 10 दिनों में निवेशकों को दिया दोगुना मुनाफा, हैप्पिएस्ट, डी मार्ट और आईआरसीटीसी के क्लब में शामिल हुआ शेयर बाजार में लिस्ट हुआ रूट मोबाइल का शेयर, 10 दिनों में निवेशकों को दिया दोगुना मुनाफा, हैप्पिएस्ट, डी मार्ट और आईआरसीटीसी के क्लब में शामिल हुआ Reviewed by Insurance Advisor on September 20, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.