15 सितंबर को लॉन्च हो सकती है एपल वॉच सीरीज 6 और नया आईपैड एयर, लेकिन आईफोन 12 सीरीज पर अभी सस्पेंस

एपल ने अपने सितंबर में होने वाले इवेंट से सस्पेंस खत्म कर दिया है। ये इवेंट 15 सितंबर को कैलिफोर्निया स्थित एपल पार्क में होगा। कंपनी इस इवेंट में हर साल अपने नए आईफोन लॉन्च करती है। हालांकि, इस साल कोरोना महामारी के चलते इवेंट के होने पर भी सस्पेंस बना हुआ था।

कंपनी ने इवेंट से जुड़ी जानकारी अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर शेयर की है। इसके मुताबिक, इवेंट 15 सितंबर, 2020 को लोकल टाइम अनुसार सुबह 10 बजे (भारत में रात 10.30 बजे) शुरू होगा। इवेंट हर साल की तरह एपल हेडक्वॉर्टर के स्टीव जॉब्स थिएटर में होगा। इस बार का इवेंट वर्चुअल होगा। ये पहला मौका है जब कंपनी वर्चुअल इवेंट का आयोजन करने जा रही है।

इवेंट में क्या-क्या होगा लॉन्च?

एपल ने इस बारे में कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इवेंट में आईफोन 12 सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च किए जा सकते हैं। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा कहा गया है कि अभी आईफोन 12 को लॉन्च नहीं किया जाएगा। कोविड-19 महामारी की वजह से आईफोन की सप्लाई चेन में आ रही प्रॉब्लम को देखते हुए कंपनी ये फैसला ले सकती है। ऐसे में आईफोन 12 को अक्टूबर में लॉन्च किया जा सकता है। 15 सितंबर को होने वाले इवेंट में एपल वॉच सीरीज 6 और नए आईपैड एयर को लॉन्च किया जा सकता है।

  • एपल की नई वॉच सीरीज 6 को बल्ड ऑक्सीजन सैचुरेशन मॉनिटरिंग टेक्नोलॉजी या SpO2 ट्रैकिंग के साथ पेश किया जा सकता है। वॉच ओएस 7 में स्लीप ट्रैकिंग जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। सीरीज 6 को अपग्रेडेट प्रोसेसर और इंप्रूव्ड बैटरी लाइफ के साथ पेश किया जा सकता है। इवेंट में आईपैड एयर, होम पोड और एपल टीवी स्ट्रीमिंग बॉक्स को भी लॉन्च किया जा सकता है।
  • आईफोन 12 सीरीज का लॉन्च किया जाता है तब इसमें 4 मॉडल पेश किए जा सकते हैं। इसमें 5.4 इंच वाला आईफोन 12, 6.1 इंच वाला आईफोन 12 मैक्स, 6.1 इंच वाला आईफोन 12 प्रो और 6.7 इंच वाला आईफोन 12 प्रो मैक्स शामिल होंगे। आईफोन 12 लॉन्च होत है तब इसकी बिक्री अक्टूबर से शुरू होगी, क्योंकि शिपमेंट को लेकर अभी कुछ प्रॉब्लम चल रही है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आईफोन 12 सीरीज का लॉन्च किया जाता है तब इसमें 4 मॉडल पेश किए जा सकते हैं


To Contact Insurance and Investment Expert
Thanks for reading. Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe Insurance and Investment News
from Source
15 सितंबर को लॉन्च हो सकती है एपल वॉच सीरीज 6 और नया आईपैड एयर, लेकिन आईफोन 12 सीरीज पर अभी सस्पेंस 15 सितंबर को लॉन्च हो सकती है एपल वॉच सीरीज 6 और नया आईपैड एयर, लेकिन आईफोन 12 सीरीज पर अभी सस्पेंस Reviewed by Insurance Advisor on September 09, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.