वित्त वर्ष 2019-20 के लिए EPF पर मिलेगा 8.50% ब्याज ; ये ब्याज दर 7 सालों में सबसे कम, दो किस्तों में आएगा पैसा

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने बैठक में वित्त वर्ष 2019-20 के लिए ब्याज दरों पर फैसला हो गया है। कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) पर वित्त वर्ष 2019-20 के लिए 8.5 फीसदी ब्याज तय किया गया है। लेकिन फिलहाल, EPFO की तरफ से सिर्फ 8.15 फीसदी ब्याज दिया जाएगा। बाकी का 0.35 फीसदी ब्याज दिसंबर महीने में दिया जाएगा। वित्त वर्ष 2018-19 में EPF या PF पर 8.65 फीसदी ब्याज दिया गया था।


मार्च में हुई बैठक में की थी 8.50% रखने की सिफारिश
EPFO के केंद्रीय न्यासी मंडल ने 5 मार्च की बैठक में ईपीएफ पर 2019-20 के लिए ब्याज दर 8.50 फीसदी रखने की सिफारिश की थी जो पहले से 0.15 फीसदी कम है। EPFO की यह प्रस्तावित दर सात साल की न्यूनतम दर होगी।


कितना कटता है पीएफ?
नियमों के मुताबिक, सैलरी पाने वाले लोगों को अपने वेतन और महंगाई भत्ते की 12 फीसदी रकम पीएफ खाते में योगदान करना अनिवार्य होता है। नियोक्ता भी कर्मचारी के पीएफ अकाउंट में इतना ही योगदान देता है। हालांकि, कंपनी का हिस्सा दो हिस्सों में बांटा जाता है. इसमें से 8.33 फीसदी पेंशन स्कीम में जाता है। वहीं, बाकी हिस्सा PF खाते में जाता है। इस रकम को रिटायरमेंट के बाद ही निकाला जाता है। हालांकि, रिटायरमेंट से पहले भी पीएफ निकल सकते हैं इसके लिए कुछ शर्तें रहती हैं। पीएफ अकाउंट में योगदान किए गए अंश पर कम्पाउंडिंग के आधार पर ब्याज मिलता है।


किस साल कितनी रही EPF ब्याज दर

  • वित्त वर्ष 2013-14 और 2014-15 में 8.75 फीसदी रहा था।
  • वित्त वर्ष 2015-16 के लिए यह 8.80 फीसदी था।
  • वित्त वर्ष 2016-17 के लिए ब्याज दर 8.65 फीसदी।
  • वित्त वर्ष 2017-18 के लिए 8.55 फीसदी रहा था।
  • वित्त वर्ष 2018-19 के लिए 8.65 फीसदी रहा था।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


To Contact Insurance and Investment Expert
Thanks for reading. Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe Insurance and Investment News
from Source
वित्त वर्ष 2019-20 के लिए EPF पर मिलेगा 8.50% ब्याज ; ये ब्याज दर 7 सालों में सबसे कम, दो किस्तों में आएगा पैसा वित्त वर्ष 2019-20 के लिए EPF पर मिलेगा 8.50% ब्याज ; ये ब्याज दर 7 सालों में सबसे कम, दो किस्तों में आएगा पैसा Reviewed by Insurance Advisor on September 09, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.