बीएसई और निफ्टी बढ़त के साथ खुले, बैंकिंग शेयरों में खरीदारी लौटी, एसबीआई में 2% की तेजी

गुरुवार को कारोबार के चौथे दिन बाजार बढ़त के साथ खुला।आज बीएसई 322.96 अंक ऊपर 38,516.88 पर और निफ्टी 85.3 अंक ऊपर 11,363.30 पर खुला है। निफ्टी के गेनर्स में बैंक और ऑटो शेयर्स शामिल हैं। टाटा मोटर्स में 2 फीसदी और इंडसइंड बैंक के शेयर में 3 फीसदी से ज्यादा की बढ़त है।

सुबह निफ्टी बैंक में 1 फीसदी की बढ़त है। इंडेक्स 234.15 अंकों की बढ़त के साथ 22,501.15 पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले बुधवार को इंडेक्स 2 फीसदी की गिरावट के साथ 22,267 अंकों पर बंद हुआ था। एसबीआई के स्टॉक में भी 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी है।

इससे पहले बुधवार को बीएसई 376.79 अंक नीचे 37,988.56 पर और निफ्टी 98.75 अंक गिरकर 11,218.60 पर खुला था। कारोबार के अंत में बीएसई 171.43 अंक नीचे 38,193.92 पर और निफ्टी 39.35 अंक नीचे 11,278.00 पर बंद हुआ था।

दुनियाभर के बाजारों में रही बढ़त
बुधवार को दुनियाभर के बाजार बंद बढ़त के साथ बंद हुए। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1.60 फीसदी की बढ़त के साथ 439.58 अंक ऊपर 27,940.50 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 2.96 फीसदी बढ़त के साथ 327.59 अंक ऊपर 11,395.80 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 2.01 फीसदी बढ़त के साथ 67.12 पॉइंट ऊपर 3,398.96 पर बंद हुआ था।

इधर, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.39 फीसदी बढ़त के साथ 12.33 अंक ऊपर 3,267.26 पर बंद हुआ था। वहीं यूके, जर्मनी और फ्रांस का बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुआ था।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 44,62,965 हो गई है। इनमें 9,18,185 की रिपोर्ट पॉजिटिव है। वहीं 34,69,084 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 75,091 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 28,022,156 हो चुकी है। इनमें 907,998 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 195,239 हो चुकी है।

09:35 AM बीएसई में शामिल सभी 23 सेक्टर्स में बढ़त है।

09:33 AM बीएसई में शामिल सभी 32 इंडेक्स में बढ़त है।

09:26 AM बीएसई बैंकिंग में शामिल सभी 10 बैंक शेयरों में बढ़त है। इंडसइंड बैंक के शेयर में 3 फीसदी से ज्यादा की बढ़त है।

09:15 AM बीएसई 322.96 अंक ऊपर 38,516.88 पर और निफ्टी 85.3 अंक ऊपर 11,363.30 पर खुला है।

बुधवार को दुनियाभर के बाजारों का हाल



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
चीन का शंघाई कंपोजिट 0.39 फीसदी बढ़त के साथ 12.33 अंक ऊपर 3,267.26 पर बंद हुआ था।


To Contact Insurance and Investment Expert
Thanks for reading. Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe Insurance and Investment News
from Source
बीएसई और निफ्टी बढ़त के साथ खुले, बैंकिंग शेयरों में खरीदारी लौटी, एसबीआई में 2% की तेजी बीएसई और निफ्टी बढ़त के साथ खुले, बैंकिंग शेयरों में खरीदारी लौटी, एसबीआई में 2% की तेजी Reviewed by Insurance Advisor on September 09, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.