बीएसई सेंसेक्स 38,100 और निफ्टी 11,200 के स्तर पर, ऑटो और मेटल शेयरों में शानदार तेजी, हीरो मोटोकॉर्प का शेयर 3% ऊपर
मंगलवार को कारोबार के दूसरे दिन बाजार में शानदार तेजी है। बीएसई 165.02 अंक ऊपर 38,146.65 पर और निफ्टी 53.80 अंक ऊपर 11,281.35 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में हीरो मोटोकॉर्प का शेयर 3 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। इसके अलावा टीसीएस और हिंडाल्को के शेयरों में भी 2-2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त है। निफ्टी में गिरने वाले शेयरों में इंडसइंड बैंक का शेयर 2 फीसदी से ज्यादा नीचे कारोबार कर रहा है। सुबह बीएसई 195.23 अंक ऊपर 38,176.86 पर और निफ्टी 61.5 अंक ऊपर 11,288.60 पर खुला।
सोमवार को बाजार का हाल
कल घरेलू शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ था। आईटी सेक्टर को छोड़कर बाकी सभी सूचकांकों में खरीदारी रही थी। निफ्टी बैंक और निफ्टी ऑटो इंडेक्स में क्रमश: 3.26 और 3.04 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ था। बैंकिंग स्टॉक इंडसइंड बैंक का शेयर 8 फीसदी ऊपर बंद हुआ था। अंत में बीएसई 592.97 अंक ऊपर 37,981.63 पर और निफ्टी 177.30 अंकों की बढ़त के साथ 11,227.55 पर बंद हुआ था।
दुनियाभर के बाजारों में रही बढ़त
मंगलवार को ग्लोबल मार्केट में बढ़त देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1.51 फीसदी बढ़त के साथ 410.10 अंक ऊपर 27,584.10 पर बंद हुआ था। वहीं, नैस्डैक भी 1.91 फीसदी उछलकर 11,364.50 के स्तर पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 1.61 फीसदी चढ़कर 53.14 पॉइंट ऊपर 3351.60 के स्तर पर बंद हुआ था।
यूरोपियन शेयर मार्केट में भी शानदार बढ़त देखने को मिली। इसमें ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस और रूस के शेयर मार्केट शामिल हैं। एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट 0.52 फीसदी की बढ़त के साथ 16.85 अंक ऊपर 3234.39 के स्तर पर बंद हुआ था। जबकि जापान के निक्केई में 0.30 फीसदी और हांगकांग के बाजार में 0.56 फीसदी की हल्की गिरावट रही।

09:37 AM निफ्टी टॉप गेनर स्टॉक्स ; हीरो मोटोकॉर्प का शेयर 3 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

09:28 AM बीएसई मेटल में शामिल 10 में 9 मेटल कंपनियों में शानदार तेजी है, जबकि एकमात्र कोल इंडिया के शेयर में गिरावट है।

09:25 AM बीएसई सेंसेक्स में शामिल 30 में से 22 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 8 में गिरावट है। एशियन पेंट्स का शेयर 2 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है, जबकि पावर ग्रिड का शेयर 1 फीसदी से ज्यादा नीचे कारोबार कर रहा है।

09:15 AM बीएसई 195.23 अंक ऊपर 38,176.86 पर और निफ्टी 61.5 अंक ऊपर 11,288.60 पर खुला
सोमवार को दुनियाभर के बाजारों का हाल

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
To Contact Insurance and Investment Expert
Thanks for reading. Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe Insurance and Investment News
from Source
No comments: