बीएसई 39,200 और निफ्टी 11,550 के स्तर पर खुला, फार्मा शेयरों में तेजी, सिप्ला का शेयर 4% ऊपर

शुक्रवार को कारोबार के आखिरी दिन बीएसई 220.57 अंक ऊपर 39,200.42 पर और निफ्टी 64.55 अंक ऊपर 11,584.10 पर खुला। बाजार में फार्मा शेयरों में तेजी है। ल्युपिन के शेयर में 6 फीसदी तक की बढ़त है। इसके अलावा सिप्ला और डॉ रेड्‌डीज के शेयर 4-4 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहे हैं। इससे पहले गुरुवार को बीएसई 323 अंक नीचे 38,979.85 पर और निफ्टी 85.30 अंकों की गिरावट के साथ 11,519.25 पर बंद हुआ था।

कल कारोबार की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई थी। बीएसई 182.21 अंक नीचे 39,120.64 पर और निफ्टी 65.15 अंक नीचे 11,539.40 पर खुला था। कल गिरने वाले शेयरों में बैंकिंग और ऑटो स्टॉक्स शामिल थे। इसमें आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई के शेयरों में 1-1 फीसदी की गिरावट रही। जबकि टाटा मोटर्स का शेयर 3 फीसदी नीचे बंद हुआ था। बाजार में गिरावट के बीच कल फार्मा स्टॉक डॉ रेड्‌डीज का शेयर 4 फीसदी और आईटी स्टॉक एचसीएल टेक का शेयर 2 फीसदी ऊपर बंद हुए थे।

दुनियाभर के बाजारों में रही बढ़त
गुरुवार को दुनियाभर के बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.47 फीसदी गिरकर 130.40 अंक नीचे 27,902.00 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 1.48 फीसदी की गिरावट के साथ 166.65 अंक नीचे 11,081.00 पर बंद हुआ। दूसरी तरफ, एसएंडपी भी 0.84 फीसदी गिरकर 28.48 पॉइंट नीचे 3,357.01 पर बंद हुआ था।

इधर, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.57 फीसदी बढ़त के साथ 18.57 अंक ऊपर 3,289.00 पर बंद हुआ था। यूके, जर्मनी और फ्रांस का बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुआ था।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 52,12,686 हो गई है। इनमें 10,17,717 की रिपोर्ट पॉजिटिव है। वहीं 41,09,828 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 84,404 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 30,349,591 हो चुकी है। इनमें 950,555 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 202,213 हो चुकी है।

09:31 AM बीएसई में केवल 2 सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट है।

09:26 AM फार्मा शेयरों में शानदार खरीदारी है। निफ्टी फार्मा इंडेक्स में 3 फीसदी तक की बढ़त है। इसमें सबसे ऊपर ल्युपिन के शेयर में 6 फीसदी तक की बढ़त है।

09:23 AM बीएसई सेंसेक्स में शामिल 30 में से 23 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 7 में गिरावट है। इसमें सन फार्मा के शेयर में 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त है।

09:15 AM बीएसई 220.57 अंक ऊपर 39,200.42 पर और निफ्टी 64.55 अंक ऊपर 11,584.10 पर खुला।

गुरुवार को दुनियाभर के बाजारों का हाल



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
चीन का शंघाई कंपोजिट 0.57 फीसदी बढ़त के साथ 18.57 अंक ऊपर 3,289.00 पर बंद हुआ था।


To Contact Insurance and Investment Expert
Thanks for reading. Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe Insurance and Investment News
from Source
बीएसई 39,200 और निफ्टी 11,550 के स्तर पर खुला, फार्मा शेयरों में तेजी, सिप्ला का शेयर 4% ऊपर बीएसई 39,200 और निफ्टी 11,550 के स्तर पर खुला, फार्मा शेयरों में तेजी, सिप्ला का शेयर 4% ऊपर Reviewed by Insurance Advisor on September 17, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.