सेंसेक्स में टॉप से 400 अंक गिरा, दो दिनों में निवेशकों के 7 लाख करोड़ रु. डूबे; ऑटो, मेटल और बैंकिंग शेयरों में भारी बिकवाली
बाजार में बिकवाली बढ़ी है। बीएसई 446 अंक नीचे 37,587.44 पर और निफ्टी 134 अंक नीचे 11,116.10 के स्तर पर पहुंच गया है। इससे पहले सुबह बीएसई 166.57 अंक ऊपर 38,200.71 पर और निफ्टी 79.55 अंक ऊपर 11,301.75 पर खुला था। बाजार में ऑटो, मेटल और बैंकिंग शेयरों में गिरावट है। जी एंटरटेनमेंट के शेयर में 7 फीसदी की गिरावट है। अदानी पोर्ट और गेल के शेयर में 5-5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट है। इसके निफ्टी में बढ़ने वाले शेयरों में आईटी स्टॉक्स टीसीएस और बैंकिंग शेयर आईसीआईसीआई बैंक का शेयर शामिल हैं। भारी बिकवाली के चलते निवेशकों को सोमवार से अब तक करीब 7 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है।
इससे पहले सोमवार को बीएसई 811.68 अंक नीचे 38,034.14 पर और निफ्टी 282.75 अंकों की गिरावट के साथ 11,222.20 पर बंद हुआ था। कोरोना के बढ़ते प्रकोप और यूरोपीय देशों में दोबारा लॉकडाउन की खबर से बाजार में दूसरे हाफ के बाद भारी बिकवाली रही । इसके पहले शुक्रवार को भी ग्लोबल मार्केट में बिकवाली रही, जिससे घरेलू बाजार पर दबाव बना। कल बाजार में सबसे ज्यादा गिरने वाले सूचकांकों में निफ्टी मेटल, ऑटो, फार्मा इंडेक्स शामिल रहे। निफ्टी में इंडसइंड बैंक का शेयर 9 फीसदी तक नीचे गिरकर बंद हुआ था।
दुनियाभर के बाजारों में रही गिरावट
सोमवार को दुनियाभर के बाजारों में गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1.84 फीसदी गिरकर 509.72 अंक नीचे 27,147.70 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.40 फीसदी की बढ़त के साथ 43.24 अंक ऊपर 10,980.20 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 1.16 फीसदी गिरकर 38.41 पॉइंट नीचे 3,281.06 पर बंद हुआ था।
इधर, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.12 फीसदी गिरावट के साथ 3.90 अंक नीचे 3,313.03 पर बंद हुआ था। यूके, जर्मनी और फ्रांस का बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुआ था।
कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 55,60,105 हो गई है। इनमें 9,75,623 की रिपोर्ट पॉजिटिव है। वहीं 44,94,720 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 88,965 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 31,482,599 हो चुकी है। इनमें 969,298 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 204,506 हो चुकी है।

09:44 AM बीएसई सेक्टोरल इंडेक्स में केवल एक इंडेक्स में बढ़त है।


09:34 AM बीएसई 224.81 अंक नीचे 37,809.33 पर और निफ्टी 80.25 अंक नीचे 11,170.30 पर कारोबार कर रहा है।
09:31 AM निफ्टी 50 में 64 अंकों से ज्यादा की गिरावट है। इसमें सबसे ज्यादा अदानी पोर्ट के शेयर में 6 फीसदी की गिरावट है।

09:27 AM बीएसई सेंसेक्स में शामिल 30 में से 23 कंपनियों के शेयरों में गिरावट और 7 में बढ़त है। एचसीएल टेक का शेयर 2 फीसदी बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

09:15 AM बीएसई 166.57 अंक ऊपर 38,200.71 पर और निफ्टी 79.55 अंक ऊपर 11,301.75 के स्तर पर खुला।
सोमवार को दुनियाभर के बाजारों का हाल

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
To Contact Insurance and Investment Expert
Thanks for reading. Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe Insurance and Investment News
from Source
No comments: