सोमवार को कारोबार के पहले दिन बीएसई 33.13 अंक नीचे 38,812.69 पर और निफ्टी 11,500 के स्तर पर खुला। बाजार में आईटी शेयरों में तेजी है। एचसीएल के शेयर में 4 फीसदी की बढ़त है। इसके अलावा टीसीएस और इंफोसिस के स्टॉक्स में भी 1-1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त है। जबकि बैंकिंग शेयरों में आज दबाव है। बीएसई में बंधन बैंक और फेडरल बैंक के स्टॉक्स में 2-2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट है। निफ्टी में टॉप लूजर स्टॉक्स बजाज ऑटो और पॉवर ग्रिड हैं।
इससे पहले शुक्रवार को बीएसई 134.03 अंकों की गिरावट के साथ 38,845.82 पर और निफ्टी 11.15 अंक नीचे 11,504.95 पर बंद हुआ था। बीते हफ्ते बाजार में आईटी और फार्मा शेयरों में बढ़त देखने को मिली थी। शुक्रवार को फार्मा इंडेक्स 5 फीसदी ऊपर 12,320.90 के स्तर पर बंद हुआ था। डॉ रेड्डीज के शेयर में 10 फीसदी और सिप्ला के शेयर में 7 फीसदी की बढ़त रही थी। जबकि ज्यादातर बैंकिंग स्टॉक्स गिरावट के साथ बंद हुए थे। एचडीएफसी बैंक के शेयर में 2.28 फीसदी की गिरावट रही थी।
दुनियाभर के बाजारों में रही गिरावट
शुक्रवार को दुनियाभर के बाजारों में गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.88 फीसदी गिरकर 244.56 अंक नीचे 27,657.40 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 1.30 फीसदी की गिरावट के साथ 143.97 अंक नीचे 10,937.00 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी भी 1.12 फीसदी गिरकर 37.54 पॉइंट नीचे 3,319.47 पर बंद हुआ था।
इधर, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.41 फीसदी गिरावट के साथ 13.84 अंक नीचे 3,324.25 पर बंद हुआ था। यूके, जर्मनी और फ्रांस का बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुआ था।
कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 54,85,612 हो गई है। इनमें 10,04,274 की रिपोर्ट पॉजिटिव है। वहीं 43,92,650 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 87,909 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 31,231,209 हो चुकी है। इनमें 965,063 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 204,118 हो चुकी है।

09:52 AM बीएसई बैंकेक्स में शामिल 10 बैंकिंग शेयरों में से 9 में गिरावट और केवल कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर में बढ़त है।

09:42 AM निफ्टी के लूजर स्टॉक्स ; बजाज ऑटो और भारती इंफ्राटेल के शेयर में 2-2 फीसदी तक की गिरावट है।


09:39 AM 29 बीएसई सेक्टोरल इंडेक्स में बढ़त है।

09:26 AM निफ्टी के गेनर स्टॉक्स ; आईटी शेयरों में तेजी है। एचसीएल टेक के शेयर में 4 फीसदी और टीसीएस के शेयर में 2 फीसदी तक की बढ़त है।

09:24 AM बीएसई सेंसेक्स में शामिल 30 में 13 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 17 में गिरावट है। बजाज ऑटो का शेयर 1.63 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है।

09:15 AM बीएसई 33.13 अंक नीचे 38,812.69 पर और निफ्टी 11,500 के स्तर पर खुला।
शुक्रवार को दुनियाभर के बाजारों का हाल

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
To Contact Insurance and Investment Expert
Thanks for reading. Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe Insurance and Investment News
from Source
No comments: