कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, मार्केट कैप भी 7 लाख करोड़ रु. घटा, रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर भी 2% नीचे
घरेलू बाजार में कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते भारी बिकवाली है। कारोबार के दूसरे हाफ बीएसई सेंसेक्स दिन के ऊपरी स्तर से करीब 600 अंकों से नीचे गिरा। निफ्टी भी 160 अंकों की गिरावट के साथ 11,000 के स्तर पर कारोबार किया। बाजार में सबसे ज्यादा गिरावट मेटल, ऑटो और बैंकिंग शेयरों में गिरावट है। बीते दो दिनों में सेंसेक्स 1100 अंक नीचे आया है। भारी गिरावट के कारण पिछले दो दिनों में मार्केट कैप 7 लाख करोड़ रुपए घटा है।
निवेशकों को 7 लाख करोड़ रु. का घाटा
कारोबार के दूसरे दिन बाजार ने बढ़त के साथ शुरुआत की थी, लेकिन शुरुआती मिनटों में ही यह बढ़त गंवा दी। बीएसई सेंसेक्स 10.36 बजे तक 252 अंक नीचे 37,781 पर और निफ्टी 72 अंक नीचे 11,178 पर कारोबार कर रहा है। इसमें सबसे ज्यादा गिरावट जी एंटरटेनमेंट और अदानी पोर्ट के शेयरों में है। बीएसई में दिग्गज रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर भी 1.63 फीसदी नीचे 2218.50 पर कारोबार कर रहा है। बाजार में आईटी, फार्मा और प्राइवेट बैंकिंग शेयरों में हल्की बढ़त है। दो दिन की भारी गिरावट के बाद बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 159 लाख करोड़ रु. से 7 लाख करोड़ रु. घटकर 152 लाख करोड़ रु. हो गया है।
कमजोर ग्लोबल संकेत
कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते यूरोप में दोबारा लॉकडाउन की खबर और ग्लोबल बाजारों में भारी बिकवाली के संकेत की वजह से घरेलू मार्केट में भारी गिरावट देखी जा रही है। सोमवार को दुनियाभर के बाजारों में गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1.84 फीसदी गिरकर 509.72 अंक नीचे 27,147.70 पर बंद हुआ था। अमेरिका के दूसरे बाजार नेस्डैक 0.40 फीसदी की बढ़त के साथ 43.24 अंक ऊपर 10,980.20 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 1.16 फीसदी गिरकर 38.41 पॉइंट नीचे 3,281.06 पर बंद हुआ था। वहीं यूरोपीय मार्केट में दोबारा लॉकडाउन की खबर का असर दिखा। यूके, फ्रांस और जर्मनी के बाजारों में भी भारी बिकवाली रही।
सोमवार को दुनियाभर के बाजारों का हाल
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 55,60,105 हो गई है। इनमें 9,75,623 की रिपोर्ट पॉजिटिव है। वहीं 44,94,720 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 88,965 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 31,482,599 हो चुकी है। इनमें 969,298 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 204,506 हो चुकी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
To Contact Insurance and Investment Expert
Thanks for reading. Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe Insurance and Investment News
from Source
No comments: