आज फिर डीजल की कीमतों में आई गिरावट, दिल्ली में डीजल 70.94 रुपए प्रति लीटर पर पहुंचा

सरकारी तेल कंपनियों ने आज फिर लोगों को राहत देते हुए डीजल के दामों में कटौती की है। आज डीजल के दाम में 15 से 17 पैसे तक की कमी की गई है। हालांकि पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसकी कीमतों में पिछले चार दिनों से कोई फेरबदल नहीं हुआ है। आज राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 81.06 रुपए और डीजल 70.94 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। इससे पहले शुक्रवार को भी पेट्रोल के दामों में कटौती की गई थी।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

शहर का नाम पेट्रोल/रुपए लीटर डीजल/रुपए लीटर
दिल्ली 81.06 70.74
मुंबई 87.74 77.36
चेन्नई 84.14 76.40
कोलकाता 82.69 74.46
इंदौर 88.80 78.63
भोपाल 88.76

78.56

जयपुर 88.27 79.84
पटना 83.73 76.50

सितंबर में गिर रहीं पेट्रोल-डीजल की कीमतें
बीते 10 सितंबर के बाद से अब तक दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 1.02 पैसे की कमी हो चुकी है। वहीं 3 सितंबर से डीजल रह-रह कर सस्ता हो रहा है और आज तक इसमें 2.62 रुपये की कमी आ चुकी है।

सऊदी अरब ने घटाई कच्चे तेल की कीमत
सऊदी अरब ने अक्टूबर में बिक्री के लिए अपने तेल की कीमत घटा दी है। इससे यह पता चलता है कि पूरी दुनिया में कोरोनावायरस का संक्रमण बढ़ने से तेल बाजार में हाल में बढ़ी मांग में फिर से कमजोरी आ रही है। इससे पहले इसी साल मार्च में भी सऊदी अरब ने अपने तेल की कीमत घटाकर प्राइस वार शुरू कर दी थी, जिसके बाद क्रूड की वैश्विक कीमत में रिकॉर्ड गिरावट आई थी।


रोजाना सुबह 6 बजे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इस समय कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी है


To Contact Insurance and Investment Expert
Thanks for reading. Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe Insurance and Investment News
from Source
आज फिर डीजल की कीमतों में आई गिरावट, दिल्ली में डीजल 70.94 रुपए प्रति लीटर पर पहुंचा आज फिर डीजल की कीमतों में आई गिरावट, दिल्ली में डीजल 70.94 रुपए प्रति लीटर पर पहुंचा Reviewed by Insurance Advisor on September 25, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.