इसमें 8GB रैम, 128GB स्टोरेज और 6,000mAh की बैटरी मिलेगी; इसका भारत में इन 8 स्मार्टफोन से होगा मुकाबला
पोको इंडिया ने भारतीय बाजार में अपना नया मिड बजट स्मार्टफोन पोको X3 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने सोशल मीडिया और यूट्यूब पर इसकी लॉन्चिंग का वर्चुअल इवेंट आयोजित किया था। ये स्मार्टफोन फरवरी में लॉन्च हुए पोको X2 की सफलता के बाद लॉन्च किया गया है। फोन को रैम और स्टोरेज के तीन वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। वहीं, इसे दो कलर में खरीद पाएंगे। इसकी सेल फ्लिपकार्ट पर होगी।
पोको X3 की कीमत और अवेलेबिलिटी
| वैरिएंट | कीमत |
| 6GB + 64GB | 16,999 रुपए |
| 6GB + 128GB | 18,499 रुपए |
| 8GB + 128GB | 19,999 रुपए |
फोन को कोबाल्ट ब्लू और शैडो ग्रे कवर वैरिएंट में खरीदा जा सकेगा। इसकी पहली सेल 29 सितंबर को 12pm पर फ्लिपकार्ट पर होगी।
पोको X3 का स्पेसिफिकेशन
- फोन में डुअल-नैनो सिम इस्तेमाल कर पाएंगे। वहीं, ये एंड्रॉयड 10 बेस्ड MIUI 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें 6.67-इंच फुल HD+ (1,080x2,340 पिक्सल) डिस्प्ले दिया है। स्क्रीन को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732G प्रोसेसर के साथ 8GB तक LPDDR4X रैम दी है। गेमिंग के लिए इसमें एड्रेनो 618 जीपीयू मिलेगा।
- फोन में क्वाड-रियर कैमरा सेटअप किया गया है। इसमें 64-मेगापिक्सल Sony IMX682 प्राइमरी सेंसर f/1.73 लेंस, 13-मेगापिक्सल 119-डिग्री वाइड-एंगल f/2.2 लेंस, 2-मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर f/2.4 लेंस और 2-मेगापिक्सल मैक्रो शूटर f/2.4 लेंस दिया है। सेल्फी के लिए इसमें 20-मेगापिक्सल सेंसर f/2.2 लेंस दिया है, जो पंच होल डिस्प्ले में फिक्स किया गया है।
- फोन में 128GB तक का ऑनबोर्ड स्टोरेज दिया है। जिसे माइक्रो SD कार्ड की मदद से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, ब्लूटूथ, 4G, GPS/ A-GPS, 3.5mm हेडफोन जैक, USB Type-C पोर्ट जैसे ऑप्शन मिलेंगे। फोन में 6,000mAh बैटरी मिलेगा, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
भारतीय बाजार में इनसे होगा मुकाबला
भारतीय बाजार में इस स्पेसिफिकेशन वाले स्मार्टफोन की लिस्ट लंबी है। ऐसे में पोको X3 का जिन स्मार्टफोन से मुकाबला हो सकता है, उनकी लिस्ट हम बात रहे हैं।
| स्मार्टफोन | वैरिएंट | कीमत |
| वीवो Y50 | 8GB + 128GB | 16,990 रुपए |
| ओप्पो K1 | 6GB + 64GB | 16,900 रुपए |
| सैमसंग गैलेक्सी A21s | 6GB + 64GB | 16,499 रुपए |
| सैमसंग गैलेक्सी M40 | 6GB + 128GB | 16,369 रुपए |
| टेक्नो कैमन 15 प्रो | 6GB + 128GB | 16,450 रुपए |
| रेडमी नोट 7 प्रो | 6GB + 64GB | 15,989 रुपए |
| रेडमी नोट 9 | 6GB + 128GB | 16,249 रुपए |
| नोकिया 5.3 एंड्रॉयड वन | 6GB + 64GB | 15,499 रुपए |
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
To Contact Insurance and Investment Expert
Thanks for reading. Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe Insurance and Investment News
from Source
इसमें 8GB रैम, 128GB स्टोरेज और 6,000mAh की बैटरी मिलेगी; इसका भारत में इन 8 स्मार्टफोन से होगा मुकाबला
Reviewed by Insurance Advisor
on
September 22, 2020
Rating:
No comments: