रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम में हर महीने छोटी-छोटी किस्त जमा करके तैयार कर सकते हैं लाखों का फंड, जानें कौन सा बैंक इस पर दे रहा कितना ब्याज
अपने बच्चों की पढ़ाई, शादी या अन्य किसी जरूरी काम के लिए पैसे जुटा पाना आसान काम नहीं होता। सीमित आय वाले लोगों के लिए बड़ी रकम जमा करना आसान नहीं होता है। ऐसे लोगों के लिए रिकरिंग डिपॉजिट (RD) अकाउंट बहुत काम की चीज है। इसके जरिए आसानी से बड़ी रकम तैयार कर सकते हैं। RD के तहत आप छोटी-छोटी सेविंग करके बड़ी रकम तैयार कर सकते हैं। इसमें FD से ज्यादा ब्याज मिलता है। हम आपको बता रहे हैं कि कौन सा बैंक RD पर कितना ब्याज दे रहा है। ताकि आप ज्यादा से ज्यादा लाभ कमा सकें।
क्या है RD?
रिकरिंग डिपॉजिट या RD बड़ी बचत में आपकी मदद कर सकती है। आप इसका इस्तेमाल गुल्लक की तरह कर सकते हैं। मतलब आप इसमें हर महीने सैलरी आने पर एक निश्चित रकम डालते रहें और इसके मेच्योर होने पर आपके हाथ में बड़ी रकम होगी।
100 रुपए से शुरू कर सकते हैं निवेश
इस आरडी स्कीम में आप मिनिमम 100 रुपए हर महीने निवेश कर सकते हैं। इससे ज्यादा 10 के मल्टीपल में आप कोई भी रकम जमा करा सकते हैं। मैक्सिमम जमा राशि की कोई लिमिट नहीं है।
कहां खुलवा सकते हैं RD अकाउंट?
RD एक तरह की स्मॉल सेविंग स्कीम है। कोई भी व्यक्ति इसका खाता पोस्ट ऑफिस के अलावा बैंकों में भी खुलवा सकते हैं। पोस्ट ऑफिस RD की अवधि 5 साल है। जबकि बैंक में आप 6 महीने से लेकर 10 साल तक के लिए इसमें निवेश कर सकते हैं।
कौन सा बैंक दे रहा कितना ब्याज?
पोस्ट ऑफिस में RD करने पर
इंडिया पोस्ट की आरडी में 5.8 फीसदी ब्याज मिल रहा है। अगर आप इसमें रोजाना 100 रुपए यानी 3 हजार रुपए महीना इन्वेस्ट करते हैं तो 5.8 फीसदी सालाना ब्याज दर के हिसाब से 5 साल बाद मच्याेर होने पर यह लगभग 209,090 रुपए हो जाएंगे। यानी आपको 29,090 रुपए ब्याज के रूप में मिलेंगे।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)
| अवधि | ब्याज दर(%) |
| 1 साल से और 2 साल से कम | 5.50 |
| 2 साल से और 3 साल से कम | 5.50 |
| 3 साल से और 5 साल से कम | 5.70 |
| 5 से 10 साल के लिए | 5.70 |
SBI में RD कराने पर अगर आप रोजाना 100 रुपए यानी 3 हजार रुपए महीना इन्वेस्ट करते हैं तो 5.7 फीसदी सालाना ब्याज दर के हिसाब से 5 साल बाद मच्याेर होने पर यह लगभग 208,542 रुपए हो जाएंगे। यानी आपको 28,542 रुपए ब्याज के रूप में मिलेंगे।
पंजाब नेशनल बैंक (PNB)
| अवधि | ब्याज दर(%) |
| 1 साल से और 2 साल से कम | 5.80 |
| 2 साल से और 3 साल से कम | 5.80 |
| 3 साल से और 5 साल से कम | 5.80 |
| 5 से 10 साल के लिए | 5.80 |
ये बैंक 5 साल की आरडी पर 5.8 फीसदी ब्याज दे रहा है। अगर आप इसमें रोजाना 100 रुपए यानी 3 हजार रुपए महीना इन्वेस्ट करते हैं तो 5.8 फीसदी सालाना ब्याज दर के हिसाब से 5 साल बाद मच्याेर होने पर यह लगभग 209,090 रुपए हो जाएंगे। यानी आपको 29,090 रुपए ब्याज के रूप में मिलेंगे।
ICICI बैंक
| अवधि | ब्याज दर(%) |
| 1 साल | 5.80 |
| 2 साल | 5.80 |
| 3 साल | 6.00 |
| 5 से 10 साल के लिए | 6.00 |
ये बैंक 5 साल की आरडी पर 6 फीसदी ब्याज दे रहा है। अगर आप इसमें रोजाना 100 रुपए यानी 3 हजार रुपए महीना इन्वेस्ट करते हैं तो 6 फीसदी सालाना ब्याज दर के हिसाब से 5 साल बाद मच्याेर होने पर यह लगभग 210,190 रुपए हो जाएंगे। यानी आपको 30,190 रुपए ब्याज के रूप में मिलेंगे।
बैंक ऑफ इंडिया(BOI)
| अवधि | ब्याज दर(%) |
| 1 साल से और 2 साल से कम | 6.65 |
| 2 साल से और 3 साल से कम | 6.70 |
| 3 साल से और 8 साल से कम | 6.50 |
| 5 से 10 साल के लिए | 6.35 |
ये बैंक 5 साल की आरडी पर 6.50 फीसदी ब्याज दे रहा है। अगर आप इसमें रोजाना 100 रुपए यानी 3 हजार रुपए महीना इन्वेस्ट करते हैं तो 6 फीसदी सालाना ब्याज दर के हिसाब से 5 साल बाद मच्याेर होने पर यह लगभग 212,972 रुपए हो जाएंगे। यानी आपको 32,972 रुपए ब्याज के रूप में मिलेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
To Contact Insurance and Investment Expert
Thanks for reading. Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe Insurance and Investment News
from Source
No comments: