टर्म इंश्योरेंस प्लान में भी मिलता है मैच्योरिटी बेनीफिट, बीमा कराने से पहले जान लें रेग्युलर टर्म प्लान और रिटर्न ऑफ प्रीमियम प्लान में कौन सा है बेहतर

देश में कोरोनावायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। ऐसे में टर्म इंश्योरेंस प्लान खरीदने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। लेकिन कई बार लोग बिना सोचे समझे ही टर्म इंश्योरेंस खरीद लेते हैं। जो सही नहीं है, आमतौर पर लोगों का मानना है कि टर्म पॉलिसी में कोई मैच्योरिटी बेनीफिट नहीं मिलता है लेकिन ऐसा नहीं है। रिटर्न ऑफ प्रीमियम प्लान के तहत आपको पॉलिसी के मैच्योर होने पर आपको मैच्योरिटी बेनीफिट के रूप में पूरा प्रीमियम वापस मिल जाता है। हम आपको रिटर्न ऑफ प्रीमियम प्लान और रेग्युलर टर्म प्लान के बारे में बता रहे हैं।


क्या है रेग्युलर टर्म प्लान?
टर्म इंश्योरेंस एक तरह की जीवन बीमा पॉलिसी है जो सीमित अवधि के लिए निश्चित भुगतान दर पर कवरेज प्रदान करती है। यदि पॉलिसी की अवधि के दौरान बीमित व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो मृत्यु लाभ राशि नामांकित व्यक्ति को दी जाती है। यह अनिश्चितता या मृत्यु की स्थिति में परिवार को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है। रेग्युलर टर्म पॉलिसी में कोई मैच्योरिटी बेनीफिट तो नहीं मिलता है, हालांकि अपने परिवार को आपकी मृत्यु के बाद वित्तीय सुरक्षा देता है। इसका प्रीमियम काफी कम होता है।


क्या है रिटर्न ऑफ प्रीमियम प्लान?
एक साधारण टर्म इंश्योरेंस में पॉलिसीधारक एक निश्चित प्रीमियम का भुगतान करता है। पॉलिसी अवधि के दौरान पॉलिसीधारक के निधन होने पर उसके लाभार्थी को बीमा राशि का भुगतान मिल जाता है। यदि पॉलिसीधारक पॉलिसी अवधि के दौरान जीवित रहता है तो न उसे और ना ही उसके लाभार्थी को कोई भुगतान मिलता है। लेकिन रिटर्न ऑफ प्रीमियम प्लान वाले टर्म इंश्योरेंस में पॉलिसी की अवधि खत्म के बाद पॉलिसीधारक के जीवित रहने पर मैच्योरिटी लाभ मिलता है। यानी पॉलिसीधारक के जीवित रहने पर मैच्योरिटी पर एक निश्चित भुगतान मिलता है।


उदहारण से समझें
मान लीजिए किसी व्यक्ति ने 30 साल की अवधि के 25 हजार रुपए सालाना के आधार पर 1 करोड़ रुपए का रिटर्न ऑफ प्रीमियम प्लान वाला टर्म इंश्योरेंस खरीदा है। 30 साल तक पॉलिसीधारक प्रीमियम के रूप में कुल 7.50 लाख रुपए का भुगतान करेगा। यदि पॉलिसीधारक की 30 साल से पहले ही मृत्यु हो जाती है तो उसे लाभार्थी को 1 करोड़ की राशि मिलेगी। यदि व्यक्ति पॉलिसी की अवधि यानी 30 साल के बाद भी जीवित रहता है तो पॉलिसी की मैच्योरिटी पर उसे कुल प्रीमियम यानी 7.50 लाख रुपए का रिटर्न मिलेगा।


नियमित टर्म प्लान से तीन गुना तक ज्यादा रहता है प्रीमियम
वॉच योर हेल्थ के फाउंडर रथीश नायर के अनुसार रिटर्न ऑफ प्रीमियम प्लान टर्म इंश्योरेंस का वार्षिक प्रीमियम सामान्य टर्म इंश्योरेंस के मुकाबले तीन गुना तक अधिक होता है। ऐसे में इस प्लान को खरीदने से पहले अपने बजट का ध्यान रखें। साथ ही यह भी ध्यान रखें कि मैच्योरिटी पर आपके द्वारा भुगतान किए गए प्रीमियम पर किसी भी प्रकार का ब्याज नहीं मिलेगा। यदि आप प्रीमियम का भुगतान नहीं कर पाते हैं तो पेडअप विकल्प का चुनाव कर सकते हैं। इस विकल्प का चुनाव करने से लगातार तीन साल तक प्रीमियम भुगतान के बाद आपकी पॉलिसी जारी रहेगी। हालांकि, आपको मिलने वाले लाभ कम हो जाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रिटर्न ऑफ प्रीमियम प्लान वाले टर्म इंश्योरेंस में पॉलिसी की अवधि खत्म के बाद पॉलिसीधारक के जीवित रहने पर मैच्योरिटी लाभ मिलता है


To Contact Insurance and Investment Expert
Thanks for reading. Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe Insurance and Investment News
from Source
टर्म इंश्योरेंस प्लान में भी मिलता है मैच्योरिटी बेनीफिट, बीमा कराने से पहले जान लें रेग्युलर टर्म प्लान और रिटर्न ऑफ प्रीमियम प्लान में कौन सा है बेहतर टर्म इंश्योरेंस प्लान में भी मिलता है मैच्योरिटी बेनीफिट, बीमा कराने से पहले जान लें रेग्युलर टर्म प्लान और रिटर्न ऑफ प्रीमियम प्लान में कौन सा है बेहतर Reviewed by Insurance Advisor on September 08, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.