एसपीग्रुप की हिस्सेदारी खरीदने के लिए फंड जुटाने में लगा टाटा ग्रुप, कई निवेशकों से चल रही है बातचीत
शापूरजी पालनजी (एसपी) ग्रुप और टाटा ग्रुप का 70 साल पुराना रिश्ता टूट गया है। अब टाटा संस लिमिटेड में एसपी ग्रुप की हिस्सेदारी खरीदने के लिए टाटा ग्रुप ने फंड जुटाने की तैयारी शुरू कर दी है। टाटा ग्रुप कई निवेशकों से बातचीत कर रहा है। इसमें सॉवरेन वैल्थ फंड भी शामिल हैं।
टाटा संस के चेयरमैन कर रहे बातचीत
सूत्रों के हवाले से एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन संभावित निवेशकों से बातचीत कर रहे हैं। इसमें यूरोप के बड़े सॉवरेन वैल्थ फंड भी शामिल हैं। निवेशकों से एसपी ग्रुप की हिस्सेदारी की वैल्यूएशन और उनके बाहर जाने के संभावित मैप पर चर्चा हो रही है। एक सूत्र के मुताबिक, एसपी ग्रुप की हिस्सेदारी एक बड़ा ट्रांजेक्शन है। ऐसे में टाटा ग्रुप मिस्त्री परिवार की 18.4 फीसदी हिस्सेदारी को टुकड़ों में खरीदने का ऑफर दे सकता है।
28 अक्टूबर से पहले वैल्यूएशन तय कर सकता है एसपी ग्रुप
एसपी ग्रुप 28 अक्टूबर से पहले अलग होने की शर्तें तय कर सकता है। इसमें हिस्सेदारी की अंतिम वैल्यूएशन और अलग होने की टाइमलाइन भी तय हो सकती है। इसी दिन इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। एक सूत्र के मुताबिक, टाटा और एसपी ग्रुप सुप्रीम कोर्ट से जल्द इस मामले का निपटारा चाहते हैं। एसपी ग्रुप जल्द से जल्द टाटा ग्रुप ने अलग होना चाहता है।
1.5 लाख करोड़ रुपए हो सकती है वैल्यूएशन
टाटा संस में एसपी ग्रुप की हिस्सेदारी की वैल्यूएशन 1.5 लाख करोड़ रुपए के करीब हो सकती है। एसपी ग्रुप ने सुप्रीम कोर्ट में इतनी वैल्यूएशन का दावा किया है। 22 सितंबर को एसपी ग्रुप ने एक बयान जारी कर कहा था कि वह टाटा ग्रुप से 70 साल पुराने रिश्तों को खत्म करना चाहता है। यह बयान तब आया था जब टाटा संस के काउंसिल हरीश साल्वे ने सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि टाटा ग्रुप मिस्त्री परिवार की हिस्सेदारी को बाजार भाव पर खरीदना चाहता है।
सुप्रीम कोर्ट लगा चुका है शेयर गिरवी रखने पर रोक
फंड की कमी से जूझ रहे एसपी ग्रुप ने टाटा संस के शेयर गिरवी रखने की योजना बनाई थी। इसके खिलाफ टाटा ग्रुप ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट एसपी ग्रुप की ओर से टाटा संस के शेयरों को गिरवी रखने पर रोक लगा चुका है। साइरस मिस्त्री को टाटा संस के चेयरमैन पद से हटाए जाने के बाद से दोनों ग्रुप में कानूनी लड़ाई चल रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
To Contact Insurance and Investment Expert
Thanks for reading. Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe Insurance and Investment News
from Source
No comments: