टॉप-10 में से 6 कंपनियों के मार्केट कैप में 1 लाख करोड़ रु. की गिरावट, रिलायंस को सबसे ज्यादा नुकसान

बीते सप्ताह बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में गिरावट के कारण कंपनियों के मार्केट कैपिटलाइजेशन (एमकैप) में भारी कमी दर्ज की गई है। डाटा के मुताबिक, बीते सप्ताह बीएसई की टॉप-10 मोस्ट वैल्यूएबल कंपनियों में से 6 के मार्केट कैप में लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की गिरावट रही है। बीते सप्ताह बीएसई सेंसेक्स 526.51 पॉइंट या 1.29 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ था।

रिलायंस इंडस्ट्रीज को सबसे ज्यादा नुकसान

डाटा के मुताबिक, बीते सप्ताह मार्केट कैप में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड को सबसे बड़ा नुकसान रहा है। पांच कारोबारी दिवस के बाद आरआईएल का मार्केट कैप 39,355 करोड़ रुपए की गिरावट के साथ 14,71,081.28 करोड़ रुपए पर आ गया है। इसी प्रकार टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का मार्केट कैप 19,681.25 करोड़ रुपए घटकर 10,36,596.28 करोड़ रुपए हो गया है। एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 19,097.85 करोड़ रुपए की कमी के साथ 6,59,894.13 करोड़ रुपए रह गया है।

भारती एयरटेल को 12 हजार करोड़ से ज्यादा का नुकसान

बीते पांच कारोबारी दिवस में भारती एयरटेल के मार्केट कैप में 12,875.11 करोड़ रुपए की गिरावट रही है। अब एयरटेल का मार्केट कैप 2,19,067.91 करोड़ रुपए रह गया है। एचसीएल टेक्नोलॉजी का मार्केट कैप 7,842.49 करोड़ रुपए घटकर 2,24,447.24 करोड़ रुपए रह गया है। आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 3,927.64 करोड़ रुपए घटकर 2,73,075.43 करोड़ रुपए रह गया है।

इंफोसिस का मार्केट कैप 8540 करोड़ रुपए बढ़ा

इसके विपरीत इंफोसिस के मार्केट कैप में 8540.12 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई है। अब कंपनी का मार्केट कैप 4,80,291.25 करोड़ रुपए रह गया है। कोटक महिंद्रा बैंक का मार्केट कैप 3,290.64 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी के साथ 2,64,555.97 करोड़ रुपए हो गया है। हिन्दुस्तान यूनिलिवर लिमिटेड (एचयूएल) का मार्केट कैप 2,795.97 करोड़ रुपए बढ़कर 5,05,330.81 करोड़ रुपए हो गया है। वहीं एचडीएफसी का मार्केट कैप 502.83 करोड़ रुपए बढ़कर 3,51,986.24 करोड़ रुपए हो गया है।

मार्केट कैप के लिहाज से टॉप-10 कंपनियां

मार्केट कैप के लिहाज से आरआईएल अभी भी टॉप कंपनी बनी हुई है। इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, इंफोसिस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजी और भारती एयरटेल का नंबर आता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मार्केट कैप के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड अभी भी टॉप कंपनी बनी हुई है।


To Contact Insurance and Investment Expert
Thanks for reading. Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe Insurance and Investment News
from Source
टॉप-10 में से 6 कंपनियों के मार्केट कैप में 1 लाख करोड़ रु. की गिरावट, रिलायंस को सबसे ज्यादा नुकसान टॉप-10 में से 6 कंपनियों के मार्केट कैप में 1 लाख करोड़ रु. की गिरावट, रिलायंस को सबसे ज्यादा नुकसान Reviewed by Insurance Advisor on October 18, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.