अक्टूबर के पहले हाफ में बिजली की मांग 11.45 फीसदी बढ़ी, 55.37 बिलियन यूनिट की खपत रही

इंडस्ट्रियल और कमर्शियल गतिविधियों में उछाल की बदौलत अक्टूबर के पहले हाफ में बिजली खपत में 11.45 फीसदी की बढ़ोतरी रही है। बिजली मंत्रालय के डाटा के मुताबिक, 1 से 15 अक्टूबर तक देश में 55.37 बिलियन यूनिट (बीयू) बिजली की खपत हुई है। एक साल पहले समान अवधि में 49.67 बीयू बिजली की खपत रही थी।

वार्षिक आधार पर भी ग्रोथ की उम्मीद

डाटा के मुताबिक, पिछले साल अक्टूबर में कुल बिजली खपत 97.85 बीयू रही थी। जानकारों का कहना है कि इस साल अक्टूबर के पहले हाफ के डाटा से स्पष्ट संकेत मिलता है कि इस बार वार्षिक आधार पर बिजली खपत की ग्रोथ दो अंकों में हो सकती है। जानकारों के मुताबिक, अक्टूबर के पहले हाफ में दो अंकों की ग्रोथ बताती है कि लॉकडाउन हटने के बाद देश में बिजली की कमर्शियल और इंडस्ट्रियल मांग बढ़ी है। आने वाले महीनों में इसमें और सुधार की उम्मीद है।

25 मार्च से लगाया गया था देशव्यापी लॉकडाउन

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने 25 मार्च को देशव्यापी लॉकडाउन लगा दिया था। इससे देश में आर्थिक गतिविधियों में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। आर्थिक गतिविधियों में गिरावट के कारण मार्च से ही बिजली की खपत भी कम हो गई थी। मार्च से अगस्त तक 6 महीने तक लगातार बिजली की खपत में गिरावट रही थी।

बिजली खपत में गिरावट का हाल

महीना गिरावट (वार्षिक आधार पर)
मार्च 8.7%
अप्रैल 23.2%
मई 14.9%
जून 10.9%
जुलाई 3.7%
अगस्त 1.7%

सितंबर में 4.6 फीसदी ग्रोथ रही थी

डाटा के मुताबिक, इस साल फरवरी में बिजली खपत में 11.73 फीसदी की ग्रोथ रही थी। मार्च में लॉकडाउन के बाद खपत में गिरावट रही। हालांकि, 20 अप्रैल से लॉकडाउन प्रतिबंधों में छूट के कारण आर्थिक गतिविधियों में तेजी आई थी। अप्रैल से बिजली खपत में लगातार सुधार हो रहा है। लगातार 6 महीने तक गिरावट के बाद पिछले महीने सितंबर में बिजली खपत में 4.6 फीसदी की ग्रोथ रही थी। सितंबर में 112.43 बीयू बिजली की खपत रही थी। एक साल पहले समान अवधि में 107.51 बीयू की खपत रही थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
20 अप्रैल से लॉकडाउन प्रतिबंधों में छूट के कारण आर्थिक गतिविधियों में तेजी आई थी। इससे बिजली खपत में लगातार सुधार हुआ है।


To Contact Insurance and Investment Expert
Thanks for reading. Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe Insurance and Investment News
from Source
अक्टूबर के पहले हाफ में बिजली की मांग 11.45 फीसदी बढ़ी, 55.37 बिलियन यूनिट की खपत रही अक्टूबर के पहले हाफ में बिजली की मांग 11.45 फीसदी बढ़ी, 55.37 बिलियन यूनिट की खपत रही Reviewed by Insurance Advisor on October 18, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.