कमजोर ग्लोबल सेंकेतों का असर; सेंसेक्स में 191 और निफ्टी में 49 अंकों की गिरावट, बैंकिंग और ऑटो शेयरों में भी बिकवाली
कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते शेयर बाजार में गिरावट है। बीएसई 191.64 अंक नीचे 40,515.67 पर और निफ्टी 48.95 अंक नीचे 11,888.70 स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज बाजार में ऑटो, बैंकिंग और मेटल शेयरों में गिरावट है। जबकि आईटी सेक्टर में हल्की बढ़त है।
स्टॉक्स अपडेट
निफ्टी में आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 2% नीचे कारोबार कर रहा है। डॉ. रेड्डीज और हिंडाल्को के शेयरों में 1-1 फीसदी की गिरावट है। जबकि ब्रिटानिया और बजाज फिनसर्व के शेयरों में 2-2 फीसदी की तेजी है। बजाज फाइनेंस और अदानी पोर्ट के शेयरों में भी 1-1 फीसदी की बढ़त है। सुबह बीएसई 176 अंक नीचे 40,531.31 पर और निफ्टी 47.65 अंक नीचे 11,890.00 स्तर पर खुला था।
इन शेयरों पर रहेगी नजर
1. तिमाही नतीजे - गुरुवार को एशियन पेंट्स, बजाज ऑटो, बजाज होल्डिंग्स, भारती इंफ्राटेल, बायोकॉन, एचडीएफसी एएमसी और एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट अपनी दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित करेंगी।
2. बजाज फिनसर्व - सितंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 18.06% घटकर 986.29 करोड़ रुपए हो गया है।
3. रिलायंस इंडस्ट्रीज - रिलायंस जियो ने नया मेड-इन-इंडिया मोबाइल ब्राउजर जियो पेजेज (JioPages) लॉन्च कर दिया है।यह ब्राउजर आठ भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। कंपनी ने इसमें डेटा प्राइवेसी पर फोकस करते हुए बेहतर ब्राउजिंग का अनुभव देने का वादा किया गया है। गूगल प्ले स्टोर पर ब्राउजर का यह नया वर्जन आ गया है। जियो पेजेज को पूरी तरह से भारत में ही डिजाइन और डेवलप किया गया है।
4. किर्लोस्कर इंडस्ट्रीज - पूंजी बाजार नियामक सेबी ने इनसाइडर ट्रेडिंग के मामले में किर्लोस्कर परिवार के 5 सदस्यों पर शेयर बाजार में कारोबार करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध 6 महीने के लिए सभी सदस्यों पर लगाया गया है। सेबी ने इस मामले में एक सर्कुलर जारी कर जानकारी दी।
5. बजाज फाइनेंस - बुधवार को एनबीएफसी सेक्टर की कंपनी बजाज फाइनेंस ने दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए। सितंबर तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 36% घटकर 965 करोड़ रुपए हो गया है। जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 1,506 करोड़ रुपए रही थी।
बुधवार को बाजार का हाल
कल बाजार में बैंकिंग और मेटल शेयर बढ़त के साथ बंद हुए थे। निफ्टी बैंक इंडेक्स में 327 अंकों की बढ़त रही। जबकि ऑटो और आईटी शेयरों में गिरावट देखने को मिली थी। निफ्टी में पावर ग्रिड का शेयर 4% ऊपर बंद हुआ था। इसके अलावा भारती एयरटेल का शेयर भी 3% ऊपर बंद हुआ था। जबकि ब्रिटानिया का शेयर 4% की गिरावट के साथ बंद हुआ था। अंत में बीएसई सेंसेक्स 162.94 अंक ऊपर 40,707.31 पर और निफ्टी 40.85 अंक ऊपर 11,937.65 पर बंद हुआ था।
दुनियाभर के बाजारों में रही गिरावट
बुधवार को ग्लोबल मार्केट में गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.35% की गिरावट के साथ 97.97 अंक नीचे 28,210.80 पर बंद हुआ था। नैस्डैक भी 12.47 अंकों की गिरावट के साथ 11,665.40 अंकों पर बंद हुआ। वहीं, एसएंडपी 500 इंडेक्स भी 0.22% की फिसलकर 3,435.56 के स्तर पर बंद हुआ था।
यूरोपियन शेयर मार्केट में भी बुधवार को बिकवाली देखने को मिली। कल ब्रिटेन का FTSE इंडेक्स 1.91% नीचे बंद हुआ था। इसके अलावा फ्रांस का CAC इंडेक्स और जर्मनी का DAX इंडेक्स भी गिरावट के साथ बंद हुए थे। एशियाई बाजारों में भी आज जापान का निक्केई इंडेक्स 169 अंकों की गिरावट है। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 28.17 अंकों की गिरावट के साथ 3296.86 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

09:39 AM बीएसई मेटल इंडेक्स में शामिल 10 में से 6 मेटल कंपनियों के शेयरों में गिरावट है। जबकि 4 के शेयरों में बढ़त है। इंडेक्स में वेदांता का शेयर 2% ऊपर कारोबार कर रहा है।

09:36 AM निफ्टी-50 इंडेक्स के टॉप लूजर स्टॉक्स; आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 2% से ज्यादा नीचे कारोबार रहा है। डॉ. रेड्डीज और आरआईएल के शेयरों में 1-1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट है।
09:34 AM बीएसई सेंसेक्स में शामिल 30 में से 22 कंपनियों के शेयर में गिरावट है। जबकि 8 के शेयरों में तेजी है। इंडेक्स में बजाज फाइनेंस का शेयर 2% ऊपर कारोबार कर रहा है।
09:15 AM बीएसई 176 अंक नीचे 40,531.31 पर और निफ्टी 47.65 अंक नीचे 11,890.00 स्तर पर खुला।
दुनियाभर के बाजारों का हाल

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
To Contact Insurance and Investment Expert
Thanks for reading. Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe Insurance and Investment News
from Source
No comments: