सेंसेक्स में 290 और निफ्टी मेें 80 अंकों से ज्यादा की तेजी, बैंकिंग शेयरों में भी खरीदारी, इंडसइंड बैंक का शेयर 2% ऊपर

बाजार में शानदार खरीदारी है। बीएसई सेंसेक्स 296.70 अंक ऊपर 40,025.11 पर और निफ्टी 80.80 अंक ऊपर 11,761.15 पर कारोबार कर रहा है। बाजार में मेटल, बैंकिंग और ऑटो शेयरों में तेजी है। निफ्टी बैंक इंडेक्स में 303 अंकों की बढ़त है। जबकि आईटी शेयरों में बिकवाली है।

स्टॉक्स अपडेट

निफ्टी में सरकारी कंपनी बीपीसीएल का शेयर 3% ऊपर कारोबार कर रहा है। इंडसइंड बैंक के शेयर में भी 2% की तेजी है। इसके अलावा ओएनजीसी और भारती के शेयरों में 1-1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त है। जबकि यूपीएल का शेयर 6% नीचे कारोबार कर रहा है। माइंडट्री का शेयर 8% नीचे कारोबार कारोबार कर रहा है। एचसीएल टेक के शेयर में 3% से ज्यादा की गिरावट है। सुबह बीएसई 208.2 अंक ऊपर 39,936.61 पर और निफ्टी 47.05 अंक ऊपर 11,727.40 स्तर पर खुला था।

गुरुवार को बाजार का हाल

कमजोर ग्लोबल संकेतों के कारण कल शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान बाजार के लगभग सभी सेक्टर्स में भारी बिकवाली रही थी। निफ्टी आईटी इंडेक्स में 636 और निफ्टी बैंक इंडेक्स में 802 अंकों की गिरावट रही थी। निफ्टी में बजाज फाइनेंस का शेयर 5% नीचे बंद हुआ था।

टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयर भी 4-4 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए थे। अंत में बीएसई सेंसेक्स 1066.33 अंक यानी 2.61% नीचे 39,728.41 पर और निफ्टी 290.70 अंक यानी 2.43% नीचे 11,680.35 पर बंद हुआ था। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप भी घटकर 157.31 लाख करोड़ रुपए हो गया था।

दुनियाभर के बाजारों में रही गिरावट
गुरुवार को ग्लोबल मार्केट में गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.07% की गिरावट के साथ 19.80 अंक नीचे 28,494.20 पर बंद हुआ था। वहीं, नैस्डैक भी 86.79 अंकों की गिरावट के साथ 11,898.60 अंकों पर बंद हुआ है। इसके अलावा एसएंडपी 500 इंडेक्स भी 0.15% फिसलकर 5.33 अंक नीचे 3,483.34 के स्तर पर बंद हुआ था।

यूरोपियन शेयर मार्केट में भी गुरुवार को भारी बिकवाली रही। ब्रिटेन का FTSE इंडेक्स 1.73% और फ्रांस का CAC इंडेक्स 2.11% की गिरावट के साथ बंद हुए। इसके जर्मनी का DAX इंडेक्स में भी 2.49% भारी गिरावट रही। दूसरी ओर एशियाई बाजारों में आज जापान के निक्केई इंडेक्स हल्की बढ़त के साथ 23,508 स्तर से ऊपर कारोबार कर रहा है। जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स फ्लैट कारोबार कर रहा है।

09:40 AM बीएसई सेंसेक्स 296.70 अंक ऊपर 40,025.11 पर और निफ्टी 80.80 अंक ऊपर 11,761.15 पर कारोबार कर रहा है।

09:39 AM निफ्टी आईटी इंडेक्स में हल्की गिरावट है। इंडेक्स में माइंडट्री का शेयर 7.83% नीचे कारोबार कर रहा है।

सोर्स - एनएसई

09:36 AM बीएसई ऑटो इंडेक्स में शामिल 15 में से 14 ऑटो कंपनियों के शेयरों में तेजी है। इसमें टाटा मोटर्स का शेयर 1.34% ऊपर कारोबार कर रहा है। जबकि बालकृष्ण इंड. के शेयर में हल्की गिरावट है।

09:33 AM बीएसई मेटल इंडेक्स में शामिल सभी 10 मेटल कंपनियों के शेयरों तेजी है।

09:30 AM बीएसई में यूपीएल का शेयर 8.43% नीचे कारोबार कर रहा है।

09:17 AM बीएसई सेंसेक्स में शामिल 30 में 28 कंपनियों के शेयरों में तेजी है। इंडसइंड बैंक का शेयर 1.79% ऊपर कारोबार कर रहा है। जबकि सन फार्मा और एशियन पेंट्स के शेयरों में हल्की गिरावट है।

सोर्स - बीएसई

09:15 AM बीएसई 208.2 अंक ऊपर 39,936.61 पर और निफ्टी 47.05 अंक ऊपर 11,727.40 स्तर पर खुला।

दुनियाभर के बाजारों का हाल



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BSE NSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: October 16 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates


To Contact Insurance and Investment Expert
Thanks for reading. Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe Insurance and Investment News
from Source
सेंसेक्स में 290 और निफ्टी मेें 80 अंकों से ज्यादा की तेजी, बैंकिंग शेयरों में भी खरीदारी, इंडसइंड बैंक का शेयर 2% ऊपर सेंसेक्स में 290 और निफ्टी मेें 80 अंकों से ज्यादा की तेजी, बैंकिंग शेयरों में भी खरीदारी, इंडसइंड बैंक का शेयर 2% ऊपर Reviewed by Insurance Advisor on October 15, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.