नींद के पैटर्न के साथ स्ट्रेस लेवल पर भी नजर रखेगा सैमसंग का सस्ता फिटनेस बैंड गैलेक्सी फिट 2, जानिए कीमत और फीचर्स

सैमसंग ने अपने लेटेस्ट फिटनेस बैंड गैलेक्सी फिट 2 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। दक्षिण कोरियाई टेक दिग्गज ने इस महीने की शुरुआत में हुए लाइफ अनस्टॉपेबल वर्चुअल इवेंट में इसे शोकेस किया था। कंपनी का दावा है कि गैलेक्सी फिट 2 में एक AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। एक बार चार्ज करने पर इसमें 15 दिन तक की बैटरी लाइफ मिलती है साथ ही इसमें कई तरह के वर्कआउट मोड भी मिलते हैं।
कोरोनावायरस महामारी को ध्यान में रखते हुए, इसमें हैंड वॉश फीचर भी जोड़ा गया है, जो समय-समय पर हाथों धोने की याद दिलाता रहेगा। सैमसंग गैलेक्सी फिट 2 में 5ATM वाटर रेसिस्टेंस है और इसे दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

सैमसंग गैलेक्सी फिट 2: भारत में कीमत और उपलब्धता

  • भारत में सैमसंग गैलेक्सी फिट 2 की कीमत 3,999 रुपए है। इसे ब्लैक और स्कारलेट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
  • इसे अमेजन, सैमसंग डॉट कॉम और ऑफलाइन रिटेल स्टोर के माध्यम से खरीदा जा सकेगा के लिए होगा। पहली सेल 16 अक्टूबर से शुरू होगी।

सैमसंग गैलेक्सी फिट 2: स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

  • सैमसंग गैलेक्सी फिट 2 में 1.1 इंच का AMOLED डिस्प्ले है जो बेहतर विजिबिलिटी के लिए 450nits की ब्राइटनेस प्रदान करता है।
  • यह एक फ्रंट टच बटन के साथ आता है जो ईजी नेविगेशन और वेक-अप, रिटर्न टू होम और कैंसिल जैसे सिंपल फंक्शन्स को करने में सक्षम है।
  • यूजर्स 70 से अधिक डाउनलोड किए गए वॉच फेसेस के साथ गैलेक्सी फिट 2 को कस्टमाइज कर सकते हैं और एक बार में 12 डेडिकेटेड विजेट सेट कर सकते हैं।
  • गैलेक्सी फिट 2 सैमसंग हेल्थ ऐप से पांच ऑटोमैटिक वर्कआउट और प्रीसेट के साथ लगभग 90 अधिक वर्कआउट को ट्रैक करने में मदद करता है।
  • यह स्लीप स्कोर एनालिसिस के साथ आता है जो आपके स्लीप पैटर्न को चार चरणों - वेक, REM, लाइट और डीप के माध्यम से ट्रैक करता है।
  • इसमें स्ट्रेस ट्रैकिंग की भी सुविधा है जो यूजर के तनाव के स्तर पर नजर रखता है और हाई स्ट्रेस लेवल का पता चलने पर एक ब्रीदिंग गाइड का सुझाव देता है।
  • यह आपके फोन के म्यूजिक प्लेयर पर क्विक एक्सेस भी प्रदान करता है।
  • गैलेक्सी फिट 2 फिटबैंड 5ATM वाटर रेसिस्टेंस और वाटर लॉक मोड के साथ आता है जो स्विमिंग सेशन या किसी भी वॉटर बेस्ड एक्टिविटी के दौरान काम आता है।
  • इसमें 159mAh बैटरी है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में रेगुलर ऑपरेशन करने पर 15 दिनों की बैटरी लाइफ मिलती है। कम से कम फंक्शन इस्तेमाल करने पर इसमें 21 दिन तक की बैटरी लाइफ मिलती है। यह सिर्फ 21 ग्राम वजनी है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इसमें स्ट्रेस ट्रैकिंग की भी सुविधा है जो यूजर के तनाव के स्तर पर नजर रखता है और हाई स्ट्रेस लेवल का पता चलने पर एक ब्रीदिंग गाइड का सुझाव देता है।


To Contact Insurance and Investment Expert
Thanks for reading. Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe Insurance and Investment News
from Source
नींद के पैटर्न के साथ स्ट्रेस लेवल पर भी नजर रखेगा सैमसंग का सस्ता फिटनेस बैंड गैलेक्सी फिट 2, जानिए कीमत और फीचर्स नींद के पैटर्न के साथ स्ट्रेस लेवल पर भी नजर रखेगा सैमसंग का सस्ता फिटनेस बैंड गैलेक्सी फिट 2, जानिए कीमत और फीचर्स Reviewed by Insurance Advisor on October 17, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.