एचसीएल टेक को सितंबर तिमाही में 3.14 हजार करोड़ का मुनाफा, 4 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड का भी ऐलान

एचसीएल टेक ने शुक्रवार को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। सितंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा पिछली तिमाही के मुकाबले 18.5% बढ़कर 3,142 करोड़ रुपए हो गया है, जो पहली तिमाही में 2925 करोड़ रुपए रहा था। इसके अलावा एचसीएल टेक ने 4 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड का भी ऐलान किया है।

रेवेन्यू में बढ़ोतरी

रेग्यूलेटरी फाइलिंग में कंपनी ने कहा कि, कंपनी का रेवेन्यू भी 6.1% बढ़कर 18,594 करोड़ रुपए हो गया है। जो पिछले साल की समान अवधि में 17,528 करोड़ रुपए थी। एबीट मार्जिन भी 21.6% बढ़कर 5 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। इस दौरान कंपनी की डॉलर आय 6.4% बढ़कर 2,507 मिलियन हो गई है। सितंबर तिमाही में कॉन्स्टेंट करेंसी (CC) रेवेन्यू ग्रोथ 4.5% रही।

ग्रोथ का अनुमान

कंपनी ने कहा है कि तीसरी और चौथी तिमाही में कॉन्स्टेंट करेंसी रेवेन्यू ग्रोथ 1.5 से 2.5 फीसदी रहने का अनुमान है। इसके अलावा कंपनी ने वित्त वर्ष 2021 के लिए एबीट मार्जिन गाइंडेंस को 19.5-20.5 फीसदी से बढ़ाकर 20-21 फीसदी कर दिया है। कंपनी ने बताया कि, उसने सितंबर तिमाही के समाप्त होने तक 15 बड़े डील साइन किए हैं। तिमाही नतीजे के बाद बीएसई में एचसीएल टेक का शेयर 1.97% की गिरावट के साथ 842 स्तर पर कारोबार कर रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
HCL Tech Q2 2020 Results | HCL Tech Q2 Quarterly Results 2020, HCL Technologies Profit Q2 Latest News Today Updates


To Contact Insurance and Investment Expert
Thanks for reading. Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe Insurance and Investment News
from Source
एचसीएल टेक को सितंबर तिमाही में 3.14 हजार करोड़ का मुनाफा, 4 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड का भी ऐलान एचसीएल टेक को सितंबर तिमाही में 3.14 हजार करोड़ का मुनाफा, 4 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड का भी ऐलान Reviewed by Insurance Advisor on October 15, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.