सोने की कीमतें फिर बढ़नी शुरू हुईं, 390 रुपए बढ़कर एक महीने के उच्च स्तर पर पहुंचा भाव

सोने की कीमतें एक बार फिर ऊपर की ओर जा रही हैं। बुधवार को यह 390 रुपए प्रति दस ग्राम बढ़ कर 51 हजार 336 रुपए पर पहुंच गई। मुंबई में रिटेल बाजार में सोने की कीमतें एक महीने के टॉप पर पहुंच गई हैं। इससे आने वाले समय में इसकी कीमतें और बढ़ने की उम्मीद है।

3 प्रतिशत जीएसटी के साथ कीमतें 53 हजार के पार

जानकारी के मुताबिक 22 कैरेट सोने की कीमत मुंबई में बुधवार को 47 हजार 51 रुपए पर पहुंच गई। इसमें 3 पर्सेंट वस्तु एवं सेवा कर (GST) जोड़ दें तो यह 48 हजार के ऊपर पहुंच जाएगी। इसी तरह 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 51 हजार 366 रुपए पर पहुंच गई। 3 पर्सेंट GST के साथ यह करीबन 53 हजार पर पहुंच गई। 18 कैरेट गोल्ड की कीमत 38 हजार 525 रुपए पर पहुंच गई। जबकि 3 पर्सेंट GST इस पर भी है।

गहना बनवाने पर मेकिंग चार्ज भी लगेगा

यह तो सोने की कीमत है। लेकिन आप जब कोई गहना बनवाने जाएंगे तो आपको प्रति ग्राम 300 रुपए से लेकर 15 पर्सेंट तक का मेकिंग चार्ज भी देना होता है। इस तरह से 10 ग्राम सोने का अगर आप गहना बनवाना चाहते हैं तो आपको कुल कीमत 56 हजार रुपए से ज्यादा की पड़ जाएगी।

सोने की कीमतों के बढ़ने के तीन कारण रहे हैं

सोने की कीमतें बढ़ने के तीन कारण रहे हैं। पहला कारण एक तो रुपए की तुलना में कमजोर डॉलर रहा है। दूसरा कोरोना की वजह से अभी भी आर्थिक स्थितियां कमजोर हैं। तीसरी बात इस समय त्यौहारी सीजन है और दिवाली आ रही है। इसमें सोने की मांग बढ़ जाती है जिसकी वजह से कीमतें ऊपर जा रही हैं।

डॉलर की कमजोरी से भी बढ़ रही हैं कीमतें

मोतीलाल ओसवाल सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसीडेंट नवनीत दमानी ने कहा कि सोने की कीमतें कमजोर डॉलर के कारण ऊपर जा रही हैं। यह इसलिए भी ऊपर जा रही हैं क्योंकि कोरोना के लिए अमेरिका नया राहत पैकेज नवंबर में चुनाव से पहले जारी कर सकता है। व्हाइट हाउस और डेमोक्रेट्स अमेरिकी कांग्रेस में एक एग्रीमेंट करने वाले हैं। इस एग्रीमेंट के तहत राहत पैकेज पर फैसला होगा।

सोने के साथ ही चांदी ने भी बुधवार को रफ्तार पकड़ी। चांदी की कीमतें एक हजार 85 रुपए प्रति किलो बढ़ गई। यह 63 हजार 263 रुपए प्रति किलो हो गई। दिसंबर का गोल्ड फ्यूचर डिलिवरी 325 रुपए बढ़कर 51 हजार 325 रुपए पर पहुंच गई है। विश्लेषकों के मुताबिक सोने की कीमतों में आगे तेजी बनी रहेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सोने की कीमतें इस महीने लगातार बढ़ती गई हैं। हालांकि कभी-कभी कम भी हुईं, लेकिन अब यह ऊपर की ओर जा रही है। दिवाली तक सोने की कीमतें 60 हजार रुपए प्रति दस ग्राम तक जा सकती है


To Contact Insurance and Investment Expert
Thanks for reading. Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe Insurance and Investment News
from Source
सोने की कीमतें फिर बढ़नी शुरू हुईं, 390 रुपए बढ़कर एक महीने के उच्च स्तर पर पहुंचा भाव सोने की कीमतें फिर बढ़नी शुरू हुईं, 390 रुपए बढ़कर एक महीने के उच्च स्तर पर पहुंचा भाव Reviewed by Insurance Advisor on October 21, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.