सेंसेक्स में 400 और निफ्टी में 114 अंकों से ज्यादा की तेजी, बैंकिंग इंडेक्स में भी 400 अंकों की बढ़त, टोटल मार्केट कैप 161 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा
कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन बाजार में शानदार तेजी है। बीएसई सेंसेक्स 404.76 अंक ऊपर 40,949.13 पर और निफ्टी 114.75 अंक ऊपर 12,011.55 स्तर पर कारोबार कर रहा है। बाजार में सभी सेक्टर्स में बढ़त है।निफ्टी बैंक इंडेक्स में भी 399 अंकों की बढ़त है। इसके अलावा मेटल इंडेक्स में भी 1.78% की तेजी है।
स्टॉक्स अपडेट
निफ्टी में बीपीसीएल का शेयर 3% ऊपर कारोबार कर रहा है। इंडसइंड बैंक और टाटा स्टील के शेयरों में भी 2-2 फीसदी की तेजी है। इसके अलावा टाटा मोटर्स और एचडीएफसी में भी 2-2 फीसदी की बढ़त है। जबकि नेस्ले इंडिया और ब्रिटानिया के शेयरों में हल्की गिरावट है। सुबह बीएसई सेंसेक्स 222.77 अंक ऊपर 40,767.14 पर और निफ्टी 61.75 अंक ऊपर 11,958.55 स्तर पर खुला था।
मंगलवार को बाजार का हाल
कल बीएसई सेंसेक्स 112.77 अंक ऊपर 40,544.37 पर और निफ्टी 23.75 अंक ऊपर 11,896.80 स्तर पर बंद हुआ था। इसमें बैंकिंग, आईटी और ऑटो शेयरों में बढ़त देखने को मिली थी। निफ्टी आईटी इंडेक्स 302 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ था। जबकि मेटल शेयरों में हल्की गिरावट देखने को मिली थी। निफ्टी में एचसीएल टेक का शेयर 4% ऊपर बंद हुआ था। टेक महिंद्रा के शेयर में भी 3% की बढ़त के साथ बंद हुआ था। जबकि, ब्रिटानिया का शेयर 5% नीचे बंद हुआ था।
दुनियाभर के बाजारों में रही तेजी
मंगलवार को ग्लोबल मार्केट में बढ़त देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.40% की बढ़त के साथ 113.37 अंक ऊपर 28,308.80 पर बंद हुआ था। नैस्डैक भी 43.49 अंकों की तेजी के साथ 11,677.80 अंकों पर बंद हुआ। वहीं, एसएंडपी 500 इंडेक्स भी 0.47% की बढ़त के साथ 3,443.12 के स्तर पर बंद हुआ था।
दूसरी ओर यूरोपियन शेयर मार्केट में मंगलवार को बिकवाली देखने को मिली। ब्रिटेन का FTSE इंडेक्स फ्लैट बंद हुआ था। जबकि फ्रांस का CAC इंडेक्स और जर्मनी का DAX इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए थे। एशियाई बाजारों में आज जापान का निक्केई इंडेक्स 102 अंक ऊपर 23,669 स्तर से ऊपर कारोबार कर रहा है। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स में 11.75 अंकों की हल्की गिरावट है।

09:30 AM निफ्टी के टॉप गेनर स्टॉक्स; इंडसइंड बैंक और बीपीसीएल के शेयरों में 3-3 फीसदी की तेजी है।
09:15 AM बीएसई सेंसेक्स में शामिल 30 में से 28 कंपनियों के शेयरों में तेजी है। जबकि अल्ट्राटेक सीमेंट और नेस्ले इंडिया के शेयरों में गिरावट है।
09:15 AM बीएसई सेंसेक्स 222.77 अंक ऊपर 40,767.14 पर और निफ्टी 61.75 अंक ऊपर 11,958.55 स्तर पर खुला।
दुनियाभर के बाजारों का हाल

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
To Contact Insurance and Investment Expert
Thanks for reading. Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe Insurance and Investment News
from Source
No comments: