कोरोना संक्रमण के कारण सोने का आयात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। करंट अकाउंट डेफिसिट (सीएडी) के मुख्य भागीदार सोने के आयात में चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में 57 फीसदी की गिरावट रही है।
वाणिज्य मंत्रालय के डाटा के मुताबिक, अप्रैल से सितंबर के बीच 6 महीनों में 6.8 बिलियन डॉलर यानी 50,658 करोड़ रुपए के सोने का आयात हुआ है। एक साल पहले समान अवधि में 15.8 बिलियन डॉलर यानी 1,10,259 करोड़ रुपए का आयात हुआ था।
चांदी के आयात में भी गिरावट
मंत्रालय के डाटा के मुताबिक, अप्रैल-सितंबर छमाही में चांदी के आयात में भी भारी गिरावट रही है। इस अवधि में 733.57 मिलियन डॉलर करीब 5543 करोड़ रुपए की चांदी का आयात हुआ है। इसमें एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले 63.4 फीसदी की गिरावट रही है।
ट्रेड डेफिसिट में होगा फायदा
सोने और चांदी के आयात में कमी से देश के ट्रेड डेफिसिट को फायदा होगा। डाटा के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-सितंबर छमाही में 23.44 बिलियन डॉलर का आयात-निर्यात हुआ है। एक साल पहले समान अवधि में 88.92 बिलियन डॉलर का आयात-निर्यात रहा था।
जेम्स एंड ज्वैलरी निर्यात में 55 फीसदी की गिरावट
कोरोना के कारण अप्रैल-सितंबर 2020 के दौरान जेम्स एंड ज्वैलरी निर्यात में 55 फीसदी की गिरावट रही है। इस अवधि में 8.7 बिलियन डॉलर 63,895 करोड़ रुपए का निर्यात हुआ है। भारत सोने का दुनिया में सबसे बड़ा आयातक देश है। यहां हर साल 800-900 टन सोने का आयात होता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
To Contact Insurance and Investment Expert
Thanks for reading. Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe Insurance and Investment News
from Source
No comments: