सेंसेक्स में 88 और निफ्टी में 24 अंकों से ज्यादा की तेजी, आईटी और ऑटो शेयरों में भी खरीदारी, एचसीएल टेक का शेयर 3% ऊपर

कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन बाजार में बढ़त है। बीएसई 88.92 अंक ऊपर 40,520.52 पर और निफ्टी 24.00 अंक ऊपर 11,897.05 स्तर पर कारोबार कर रहा है। मेटल, आईटी और ऑटो शेयरों में भी खरीदारी है। जबकि बैंकिंग शेयरों में हल्की गिरावट है।

स्टॉक्स अपडेट

निफ्टी में एचसीएल टेक का शेयर 3% ऊपर कारोबार कर रहा है। एलएंडटी के शेयर में 2% की बढ़त है। इसके अलावा टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक के शेयरों में भी 1-1 फीसदी से ज्यादा की तेजी है। जबकि ब्रिटानिया का शेयर 4% नीचे कारोबार कर रहा है। इसके अलावा सरकारी कंपनी ओएनजीसी और एसबीआई के शेयरों में भी 1-1 फीसदी की गिरावट है। सुबह बीएसई 11.31 अंक नीचे 40,420.29 पर और निफ्टी 12.05 अंक नीचे 11,861.00 स्तर पर खुला।

इन शेयरों पर रहेगी नजर

1. ब्रिटानिया - सितंबर तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड मुनाफा 23% बढ़कर 495.20 करोड़ रुपए हो गया है। जबकि पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी ने 405.37 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया था। कंपनी का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू 12.1% बढ़कर 3,419.11 करोड़ रुपए हो गया है।

2. तिमाही नतीजे - हिंदुस्तान यूनिलीवर, क्रिसिल, एलएंडटी इंफोटेक, हिंदुस्तान जिंक और ग्रैनुअल इंडिया आज चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित करेंगे।

3. एसीसी - सीमेंट कंपनी एसीसी लिमिटेड ने सोमवार को कहा कि तीसरी तिमाही में उसका कंसॉलfडेटेड शुद्ध लाभ 20.25 बढ़कर 363.85 करोड़ रुपए रहा। कंपनी का कुल ऑपरेशनल रेवेन्यू मामूली बढ़त के साथ 3,537.31 करोड़ रुपए रहा, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 3,528.31 करोड़ रुपए था।

4. महिंद्रा एंड महिंद्रा - कंपनी ने सोमवार को बताया कि, न्यू थार एसयूवी के लॉन्चिंग के बाद से अबतक 15 हजार यूनिट्स की बिक्री हो चुकी है। अब कंपनी न्यू थार एसयूवी का प्रोडक्शन बढ़ाएगी।

5. हीरो मोटोकॉर्प - टू व्हीलर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने सोमवार को स्प्लेंडर मोटरसाइकिल का नया वर्जन लॉन्च किया। इसकी कीमत 64,470 रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) है।

सोमवार को बाजार का हाल

कल मजबूत ग्लोबल संकेत और दूसरी तिमाही में घरेलू कंपनियों के शानदार नतीजों के चलते बाजार शानदार बढ़त के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 448.62 अंक ऊपर 40,431.60 पर और निफ्टी 110.60 अंक ऊपर 11,873.05 पर बंद हुआ था। बैंकिंग और मेटल शेयरों में खरीदारी रही थी। जबकि ऑटो और आईटी शेयरों में बिकवाली रही। निफ्टी में आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 5% की बढ़त के साथ बंद हुआ था। इसके अलावा गेल और नेस्ले इंडिया के शेयरों में भी 4-4 फीसदी की तेजी रही। जबकि आयशर मोटर और डिविज लैब के शेयरों में 3-3 फीसदी की गिरावट रही थी।

दुनियाभर के बाजारों में रही गिरावट
सोमवार को ग्लोबल मार्केट में गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1.44% की गिरावट के साथ 410.89 अंक नीचे 28,195.40 पर बंद हुआ था। नैस्डैक भी 217.82 अंकों की गिरावट के साथ 11,634.30 अंकों पर बंद हुआ। वहीं, एसएंडपी 500 इंडेक्स भी 1.63% की गिरावट के साथ 3,426.92 के स्तर पर बंद हुआ था।

दूसरी ओर यूरोपियन शेयर मार्केट में भी सोमवार को बिकवाली देखने को मिली। ब्रिटेन का FTSE इंडेक्स 0.59% और फ्रांस का CAC इंडेक्स 0.13% की गिरावट के साथ बंद हुए थे। इसके अलावा जर्मनी का DAX इंडेक्स भी 0.42% की गिरावट के साथ बंद हुआ था। एशियाई बाजारों में आज जापान का निक्केई इंडेक्स 120 अंक नीचे 23,551 स्तर से ऊपर कारोबार कर रहा है। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स में भी 4 अंकों की हल्की गिरावट है।

09:56 AM बीएसई 69.49 अंक ऊपर 40,501.09 पर और निफ्टी 18.25 अंक ऊपर 11,891.30 स्तर पर कारोबार कर रहा है।

09:54 AM निफ्टी आईटी इंडेक्स में 1.26% की बढ़त है। इंडेक्स में एचसीएल टेक का शेयर 3% ऊपर कारोबार कर रहा है।

09:35 AM निफ्टी-50 इंडेक्स के टाप लूजर स्टॉक्स; ब्रिटानिया का शेयर 4% नीचे कारोबार कर रहा है। इसके अलावा ओएनजीसी और नेस्ले इंडिया के शेयरों में भी 1-1 फीसदी की गिरावट है।

सोर्स -एनएसई

09:33 AM बीएसई बैंक इंडेक्स में शामिल 10 में से 9 बैंकों के शेयरों में गिरावट है। जबकि एचडीएफसी बैंक का शेयर हल्की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

09:30 AM बीएसई सेंसेक्स में शामिल 30 में से 15 कंपनियों के शेयरों में तेजी और 15 के शेयरों में गिरावट है। एचसीएल टेक का शेयर 2% से ज्यादा की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

सोर्स -बीएसई

09:15 AM बीएसई 11.31 अंक नीचे 40,420.29 पर और निफ्टी 12.05 अंक नीचे 11,861.00 स्तर पर खुला।

दुनियाभर के बाजारों का हाल



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BSE NSE Sensex Today, Stock Market Latest Update: October 20 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates


To Contact Insurance and Investment Expert
Thanks for reading. Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe Insurance and Investment News
from Source
सेंसेक्स में 88 और निफ्टी में 24 अंकों से ज्यादा की तेजी, आईटी और ऑटो शेयरों में भी खरीदारी, एचसीएल टेक का शेयर 3% ऊपर सेंसेक्स में 88 और निफ्टी में 24 अंकों से ज्यादा की तेजी, आईटी और ऑटो शेयरों में भी खरीदारी, एचसीएल टेक का शेयर 3% ऊपर Reviewed by Insurance Advisor on October 19, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.