सरकार ने एसी के आयात पर प्रतिबंध लगाया, मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने के लिए उठाया कदम

केंद्र सरकार ने घरेलू उत्पादन और मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने रेफ्रिजिरेंट वाले स्प्लिट और अन्य एसी के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है। गैर-जरूरी सामान के आयात में कमी लाने के उद्देश्य से प्रतिबंध लगाया है।

डीजीएफटी ने जारी किया नोटिफिकेशन

एसी के आयात पर प्रतिबंध को लेकर डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड (डीजीएफटी) ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, अब एसी के आयात को फ्री कैटेगरी से प्रतिबंधित कैटेगरी में रखा गया है। सरकार इससे पहले टायर, टीवी सेट और अगरबत्ती के आयात पर प्रतिबंध लगा चुकी है।

5 बिलियन डॉलर का है एसी का घरेलू बाजार

देश में एसी का करीब 5 बिलियन डॉलर का बाजार है। इसमें आयात की बड़ी हिस्सेदारी है। वहीं, 85 से 100 फीसदी एसी कंपोनेंट की आपूर्ति भी आयात के जरिए होती है। देश में एसी कंपोनेंट का बाजार करीब 2 बिलियन डॉलर का है। यही कारण है कि सरकार ने घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए एसी पर प्रतिबंध का फैसला लिया है।

करीब 30 देशों से एसी का आयात करता है भारत

भारत में एसी का आयात चीन, थाइलैंड, मलेशिया और जापान समेत करीब 30 देशों से किया जाता है। इसमें चीन और थाइलैंड की सबसे बड़ी हिस्सेदारी है। करीब 300 कंपनियां एसी का आयात करती हैं।

एसी आयात पर प्रतिबंध को लेकर डीजीएफटी की ओर से जारी नोटिफिकेशन।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भारत में एसी का आयात चीन, थाइलैंड, मलेशिया और जापान समेत करीब 30 देशों से किया जाता है।


To Contact Insurance and Investment Expert
Thanks for reading. Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe Insurance and Investment News
from Source
सरकार ने एसी के आयात पर प्रतिबंध लगाया, मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने के लिए उठाया कदम सरकार ने एसी के आयात पर प्रतिबंध लगाया, मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने के लिए उठाया कदम Reviewed by Insurance Advisor on October 15, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.