आज से शुरू होगी तेजस एक्सप्रेस, आईआरसीटीसी ने कहा- एक बार बैठने के बाद सीट नहीं बदल सकेंगे यात्री

भारतीय रेलवे की पहली कॉरपोरेट ट्रेन के रूप में मशहूर तेजस एक्सप्रेस आज से फिर शुरू हो रही हैं। तेजस एक्सप्रेस अभी दो रूट पर चल रही हैं। कोरोना संक्रमण के कारण 19 मार्च को ही तेजस एक्सप्रेस का संचालन रोक दिया गया था। भारतीय रेलवे की सब्सिडियरी इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) तेजस एक्सप्रेस का संचालन करती है। कोरोना संक्रमण के दौरान ट्रेनों का संचालन करने के लिए आईआरसीटीसी ने यात्रियों के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है।

ये हैं आईआरसीटीसी की गाइडलाइन

  • एक बार बैठने के बाद यात्रियों को सीट बदलने की इजाजत नहीं होगी।
  • सभी यात्रियों और स्टाफ के लिए फेस कवर या मास्क अनिवार्य होगा।
  • सभी यात्रियों को अपने मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप इंस्टॉल करना होगा। मांगे जाने पर यह ऐप संबंधित अधिकारी को दिखाना होगा।
  • सभी यात्रियों को एक कोविड-19 प्रोटेक्शन किट दी जाएगी। इस किट में हैंड सैनिटाइजर की बोतल, एक मास्क, एक फेस शील्ड और ग्लब्स का एक जोड़ा शामिल है।
  • कोच में एंट्री से पहले सभी यात्रियों की थर्मल स्कैनिंग और हैंड सैनिटाइजेशन होगा।
  • सभी कोच को निश्चित समय के बाद डिसइंफेक्टेड किया जाएगा। यात्रियों के सामान को डिसइंफेक्टेड करने के लिए अलग स्टाफ होगा।
  • यात्रियों को टिकट की बुकिंग के समय गाइडलाइंस की जानकारी दी जाएगी।

दो रूट पर होता है तेज एक्सप्रेस का संचालन

मौजूदा समय में दो रूट्स पर तेजस एक्सप्रेस का संचालन होता है। यह रूट दिल्ली-लखनऊ और मुंबई अहमदाबाद हैं। लखनऊ-दिल्ली रूट पर तेजस एक्सप्रेस का संचालन 4 अक्टूबर 2019 को हुआ था। वहीं, अहमदाबाद-मुंबई रूट पर इसी साल 19 जनवरी को तेजस एक्सप्रेस शुरू हुई थी।

ये है टाइमिंग

  1. लखनऊ-दिल्ली रूट पर यह ट्रेन लखनऊ से 6.10 बजे शुरू होकर दोपहर 12.25 बजे दिल्ली पहुंचती है। दिल्ली से यह ट्रेन दोपहर 3.35 बजे चलकर लखनऊ रात को 10.05 बजे पहुंचती है।
  2. मुंबई अहमदाबाद रूट पर यह ट्रेन मुंबई सेंट्रल से दोपहर 3.40 बजे चलती है और रात को 9.55 बजे अहमदाबाद पहुंचती है। अहमदाबाद से यह सुबह 6.40 बजे चलकर दोपहर 1.10 बजे मुंबई पहुंचती है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
देश की पहली कॉरपोरेट ट्रेन के रूप में मशहूर तेजस एक्सप्रेस का संचालन आईआरसीटीसी करती है।


To Contact Insurance and Investment Expert
Thanks for reading. Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe Insurance and Investment News
from Source
आज से शुरू होगी तेजस एक्सप्रेस, आईआरसीटीसी ने कहा- एक बार बैठने के बाद सीट नहीं बदल सकेंगे यात्री आज से शुरू होगी तेजस एक्सप्रेस, आईआरसीटीसी ने कहा- एक बार बैठने के बाद सीट नहीं बदल सकेंगे यात्री Reviewed by Insurance Advisor on October 16, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.