स्मार्टफोन पर IPL देखना हुआ महंगा, जियो ने Disney+ Hotstar VIP वाले प्लान की कीमत बढ़ाई

जियो का 222 रुपए वाला प्री-पेड प्लान अब महंगा हो गया है। इस प्लान के लिए आपको अब 222 रुपए की बजाय 255 रुपए देने होंगे। इस रिचार्ज प्लान को जियो ने इस साल जून में ऐड-ऑन पैक के तौर पर पेश किया था, जो Disney+ Hotstar VIP के मुफ्त सालाना सब्सक्रिप्शन के साथ आता है। इसमें यूजर मुफ्त में IPL का लुत्फ उठा पाएंगे।


इस प्लान में क्या-क्या मिलेगा?
कंपनी इस प्लान के साथ जियो Disney+ Hotstar VIP सर्विस की सालाना सदस्यता के अलावा कुछ अन्य फायदे भी दे रही है। इसमें 15जीबी हाई-स्पीड डाटा भी मिलेगा जिसकी वैलिडिटी यूजर के मौजूदा मेन प्लान की वैलिडिटी खत्म होने तक रहेगी। Disney+ Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन का फायदा लेने के लिए Disney+ Hotstar VIP ऐप डाउनलोड करना होगा और मौजूदा जियो नंबर से OTP के जरिए लॉग इन करना होगा। बता दें कि मोबाइल पर IPL देखने के लिए Disney+ Hotstar VIP का सब्सक्रिप्शन जरूरी होता है।


जियो के इन प्लान्स में भी मिल रहा Disney+Hotstar VIP का सब्सक्रिप्शन


401 रुपए का प्लान
401 रुपए के 28 दिनों की वैलिडिटी वाले इस प्लान में जियो अपने ग्राहकों को 90 जीबी डाटा ऑफर कर रही है। यानी हर रोज 3 जीबी डाटा के अलावा कुल 6 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलेगा। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ जियो एप्स का फ्री एक्सेस मिलेगा। इस प्लान में यूजर्स को 399 रुपए की कीमत वाला एक साल का डिज़्नी+ हॉट्स्टार VIP फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।


499 रुपए वाला प्लान
499 रुपए वाले इस रिलायंस जियो प्लान के साथ यूजर को 1 साल के लिए 399 रुपए की कीमत वाला Disney+ Hotstar VIP का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इस प्लान के साथ हर रोज 1.5GB डाटा मिलेगा, बता दें की इस प्लान में 56 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसमें आपको कोई कॉलिंग बैनिफिट नहीं मिलेगा।


777 रुपए वाला प्लान
इस प्लान में रोजाना 1.5GB हाई-स्पीड डाटा मिलेगा के साथ यूजर को 5GB अतिरिक्त डाटा मिलेगा। इसका मतलब प्लान कुल 131GB डेटा ऑफर करेगा और इस प्लान की वैधता 84 दिनों की है। इस प्लान के साथ जियो टू जियो अनलिमिटेड कॉलिंग, अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 3000 मिनट्स और हर दिन 100 एसएमएस मिलेंगे। जैसा की आपको हमने बताया की इस प्लान के साथ भी 399 रुपए की कीमत वाला Disney+ Hotstar VIP सब्सक्रिप्श ऑफर किया जा रहा है।


2599 रुपए वाला प्लान
एक साल की वैलिडिटी वाले इस प्लान में 365 दिनों के लिए 740 जीबी का डाटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ जियो एप्स का फ्री एक्सेस मिलता है। इस प्लान में यूजर्स को एक साल का 399 रुपए की कीमत वाला Disney और Hotstar VIP का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मोबाइल पर IPL देखने के लिए Disney+ Hotstar VIP का सब्सक्रिप्शन जरूरी होता है


To Contact Insurance and Investment Expert
Thanks for reading. Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe Insurance and Investment News
from Source
स्मार्टफोन पर IPL देखना हुआ महंगा, जियो ने Disney+ Hotstar VIP वाले प्लान की कीमत बढ़ाई स्मार्टफोन पर IPL देखना हुआ महंगा, जियो ने Disney+ Hotstar VIP वाले प्लान की कीमत बढ़ाई Reviewed by Insurance Advisor on October 18, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.