इस फेस्टिवल सीजन होम लोन पर मिल रही छूट, SBI और पंजाब नेशनल बैंक सहित कई बैंक कम ब्याज दर पर दे रहे कर्ज
इस फेस्टिवल सीजन में अगर आप अपना खुद का घर खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये समय इसके लिए बिल्कुल सही रहेगा। त्यौहारी सीजन को देखते हुए देश के कई प्रमुख बैंक होम लोन पर खास ऑफर दे रहे हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), HDFC, ICICI, बैंक ऑफ बड़ौदा और पंजाब नेशनल बैंक होम लोन पर कई तरह की छूट दे रहे हैं। हम आपको इनके बारे में बता रहे हैं।
बैंक ऑफ बड़ौदा का फेस्टिवल ऑफर
बैंक ऑफ बड़ौदा फेस्टिवल ऑफर के तहत होम लोन की मौजूदा ब्याज दरों पर 0.25 फीसदी की छूट दे रहा है। इसके अलावा बैंक प्रोसेस फीस भी नहीं लेगा। इस ऑफर का लाभ लोन को बैंक में ट्रांसफर करने पर भी उठाया जा सकेगा। बैंक ऑफ बड़ौदा 7.00 से 8.60 फीसदी सालाना ब्याज दर पर होम लोन ऑफर कर रहा है। इस पर आपको फेस्टिवल ऑफर का फायदा मिलेगा।
PNB का नया ऑफर
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) अपने ग्राहकों के लिए फेस्टिव बोनांजा ऑफर लेकर आया है। इस ऑफर के तहत बैंक होम लोन पर सभी तरह के अपफ्रंट, प्रोसेसिंग चार्ज और डॉक्यूमेंट चार्ज नहीं लेगा। ग्राहक इस ऑफर का फायदा PNB की शाखाओं या डिजिटल चैनल के जरिए 31 दिसंबर 2020 तक ले सकते हैं। बैंक फिलहाल 7.10 से 7.90 फीसदी सालाना ब्याज दर पर होम लोन ऑफर कर रहा है।
SBI का ऑफर
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने होम लोन पर प्रोसेसिंग फीस माफ करने का ऐलान किया है। लेकिन इसके लिए ग्राहकों को बैंक के ऐप योनो (YONO) से अप्लाई करना होगा। SBI ने कहा कि उन ग्राहकों को 10 बीपीएस यानी 0.10 फीसदी की ब्याज में स्पेशल छूट मिलेगी, जिनका सिबिल स्कोर अच्छा होगा। हालांकि, यह लोन की राशि पर भी निर्भर करेगा। SBI 6.95 से 7.95 फीसदी सालाना ब्याज दर पर होम लोन ऑफर कर रहा है।
HDFC बैंक 'फेस्टिव ट्रीट्स' ऑफर
HDFC बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए 'फेस्टिव ट्रीट्स 2.0' को लॉन्च किया है। इसके तहत लोन पर प्रोसेसिंग फीस की छूट और ईएमआई में छूट के साथ-साथ ग्राहकों को कैशबैक, गिफ्ट वाउचर और कई अन्य फायदे भी मिलेंगे। बैंक 6.95 से 7.65 फीसदी सालाना ब्याज दर पर होम लोन ऑफर कर रहा है।
ICICI बैंक 'फेस्टिव बोनांजा' ऑफर
ICICI बैंक ने 'फेस्टिव बोनांजा' लॉन्च किया है, जिसमें कई ऑफर मिल रहे हैं। इसके तहत ब्याज दरें 6.90 फीसदी से शुरू हैं व प्रोसेसिंग फीस 3,000 रुपए से शुरू है।
इसलिए भी अभी घर खरीदना रहेगा फायदेमंद
कोरोना काल में गिरी प्रॉपर्टी की कीमत
कोरोना महामारी के चलते हाउसिंग प्रॉपर्टी की बिक्री में भारी गिरावट देखने को मिली है। यह भारत के टॉप 7 शहरों में जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान 46 फीसदी की गिरावट के साथ 29,520 यूनिट्स रह गई है। प्रॉपर्टी कंसल्टेंट एनारॉक की रिपोर्ट के अनुसार कोरोना महामारी के चलते हाउसिंग प्रॉपर्टी की डिमांड में कमी आई है। पिछले साल समान अवधि में इन सातों शहरों में घरों की बिक्री 55,080 यूनिट्स पर रही थी। इस कारण इस समय सही प्रॉपर्टी कम दामों पर मिल सकती है।
प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन ने मिल रही छूट
कोरोनाकाल की वजह से लोग नई प्रॉपर्टी खरीदने से कतरा रहे हैं। इसको देखते हुए मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक सहित अन्य राज्यों ने रजिस्ट्रेशन शुल्क में दो से तीन प्रतिशत तक की छूट का एलान किया है ताकि प्रोपर्टी व्यवसाय को बूम दिया जा सके। इसके चलते भी प्रॉपर्टी की फाइनल कॉस्ट में कमी आई है।
मिल रही सब्सिडी
अगर आप पहली बार घर ले रहे हैं तो प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सरकार होम लोन के ब्याज पर 2.67 लाख रुपए तक की सब्सिडी देती है। अगर आप सस्ता घर खरीदने की सोच रहे हैं तो इस स्कीम के जरिए अपने इस अधूरे काम को पूरा कर सकते हैं। इसके लिए 31 मार्च 2021 से तक आवेदन किया जा सकता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
To Contact Insurance and Investment Expert
Thanks for reading. Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe Insurance and Investment News
from Source
No comments: