2020 में इन 5 शेयरों ने निवेशकों को दिया 595% तक का रिटर्न, लिस्ट में टॉप पर रहा अदाणी ग्रीन का शेयर

कोरोना महामारी के बीच शेयर बाजार के लिए यह साल भारी उतार-चढ़ाव भरा रहा। एक तरफ बाजार के प्रमुख इंडेक्स मार्च अंत में साल के निचले स्तर पर पहुंचे, तो दूसरी ओर साल के अंत तक ये ऑलटाइम हाई लेवल पर भी पहुंचे। इस दौरान कई ऐसे शेयर रहें, जिन्होंने निवेशकों को एक साल में 600% तक का रिटर्न दिए। इसमें अदाणी ग्रुप की कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी का शेयर टॉप के शेयरों में शामिल है।

  • अदाणी ग्रीन

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) डेटा के मुताबिक अदाणी ग्रीन का शेयर 24 दिसंबर को निफ्टी पर 148.90 रुपए के भाव पर बंद हुआ था, जो 24 दिसंबर को 1,036.20 रुपए के भाव पर बंद हुआ। यानी एक साल में निवेशकों को 595% का रिटर्न मिला। कंपनी ने 2025 तक दुनिया की सबसे बड़ी रीन्यूबल पावर कंपनी बनने का लक्ष्य तय किया है।

जून में कंपनी ने बताया था कि वह दुनिया के सबसे बड़े सोलर ऑर्ड के लिए 450 अरब रुपए का निवेश करेगी। बता दें कि अदाणी ग्रीन एनर्जी का शेयर देश के टॉप-100 शेयरों में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला शेयर है। एक्सचेंज पर कंपनी का टोटल मार्केट कैप 1.61 लाख करोड़ रुपए है। कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 74.92%, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की हिस्सेदारी 22.43% और पब्लिक की हिस्सदारी 2.39% है।

  • डिविज लैब

महामारी के दौरान फार्मा स्टॉक्स सबसे अच्छा रिटर्न देने वाले टॉप सेक्टर्स में शामिल है। इसमें डिविज लैब के शेयरों ने निवेशकों को 106% का रिटर्न दिया। कंपनी का मार्केट कैप भी एक लाख करोड़ के पार पहुंच गया है। यह फार्मा सेक्टर की दूसरी कंपनी है, जिसका मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा। डिविज लैब के अलावा सन फार्मा का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपए के पार है। बता दें कि सालभर में निफ्टी फार्मा इंडेक्स 59.89% ऊपर चढ़ा। कंपनी का शेयर 24 दिसंबर को निफ्टी पर 3749.60 रुपए के भाव पर बंद हुआ है, जो 24 दिसंबर, 2019 को 1,816.90 रुपए के भाव पर बंद हुआ था।

रेवेन्यू के लिहाज से डिविज लैब 12वां रैंक है। इस लिस्ट में सन फार्मा टॉप पर है, जिसका सितंबर तिमाही में 8,458.77 करोड़ रुपए का रेवेन्यू रहा। कंपनी ने आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदवरी जिले में कोणा जंगल में 1 दिसंबर से यूनिट-3 फैसिलिटी के निर्माण की घोषणा की। इसके तहत कुल 1,500 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा। कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 51.96%, FII की हिस्सेदारी 18.28%, DII की हिस्सेदरी 18.81% और पब्लिक की हिस्सेदारी 10.96% है।

  • अरबिंदो फार्मा

फार्मा सेक्टर की एक अन्य कंपनी अरबिंदो फार्मा के शेयर ने सालभर में 95% का रिटर्न दिया, जबकि शेयर ने हफ्तेभर में 4.24% का रिटर्न दिया। शेयर निफ्टी में 909 रुपए के भाव पर बंद हुआ है। इस पर कई ब्रोकरेज हाउसेस की सलाह खरीदारी की है। अरविंदो फार्मा और अमेरिका की कोवैक्स ने भारत और यूनाइटेड नेशंस चिल्ड्रंस फंड (UNICEF) एजेंसी के लिए कोरोना वैक्सीन डेवलप करने के लिए लाइसेंस एग्रीमेंट किया है।

फार्मा कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 52.01%, FII की हिस्सेदारी 23.01%, DII की हिस्सेदारी 13.66% और पब्लिक की हिस्सेदारी 11.3% है। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 26% बढ़कर 805.65 करोड़ रुपए रहा था।

  • L&T इन्फोटेक

महामारी में फार्मा सेक्टर के साथ-साथ IT शेयरों ने भी निवेशकों की जेब भरे। सेक्टर के क्वालिटी शेयरों में शुमार L&T इन्फोटेक के शेयरों ने निवेशकों को 104% की रिटर्न दिया। शेयर निफ्टी पर 3625.60 रुपए के भाव पर बंद हुआ। शेयर ने बीते एक सप्ताह में 9.67% का रिटर्न दिया। कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 74.36%, FII की हिस्सेदारी 11.21%, DII की हिस्सेदारी 6.4% और पब्लिक की हिस्सेदारी 8.02% है।

कंपनी के मैनेजमेंट मुताबिक क्लाउड बिजनेस एक अरब डॉलर हो सकता है, जो अभी 15-20 करोड़ डॉलर का है। हाल ही में कंपनी ने मुबाडाला ग्रुप से 20.5 करोड़ डॉलर वेस्ट एशिया में एक बड़ी डील हासिल की है। इसके अलावा L&T इन्फोटेक के पास 1.9 अरब डॉलर की डील पाइपलाइन है, जो सालाना 62% बढ़ रहा है।

  • टाटा कंज्यूमर

कंज्यूमर ड्यूरेबल सेगमेंट की कंपनी टाटा कंज्यूमर के शेयर ने निवेशकों को साल भर में 90% का रिटर्न दिया। शेयर ने महीने भर में निवेशकों को 14.07% का रिटर्न दिया। गुरुवार को शेयर ने 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर 616.10 रुपए का भाव छूआ। टाटा ग्रुप के इस शेयर पर ज्यादातर ब्रोकरेज हाउसेस की सलाह खरीदारी की है।

इडलवाइज रिसर्च के मुताबिक शेयर को आने वाले छमाही में निफ्टी इंडेक्स में भी शामिल किया जा सकता है। ब्रोकरेज हाउस के अनुसार शेयर सरकारी कंपनी गेल के स्थान पर शामिल हो सकता है। कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 34.7%, FII की हिस्सेदारी 21.65%, DII की हिस्सेदारी 17.69%, पब्लिक की हिस्सेदारी 25.95% है।

सालभर में प्रमुख इंडेक्स का हाल

ओवरऑल बाजार पर नजर डालें तो सालभर में बाजार के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 13% और निफ्टी 12% ऊपर आ गए हैं। इसमें IT और फार्मा सेक्टर टॉप परफॉर्मर रहे। इस दौरान निफ्टी इंडेक्स का टॉप गेनर डिविज लैब का शेयर रहा, जो 106% चढ़ा। वहीं, सेंसेक्स इंडेक्स का टॉप गेनर 68.61% ऊपर चढ़े। जबकि दोनों इंडेक्स में टॉप लूजर इंडसइंड बैंक का शेयर रहा। शेयर 43% नीचे आ गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
These 5 stocks gave investors up to 595% in 2020, Adani Green shares topped the list


To Contact Insurance and Investment Expert
Thanks for reading. Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe Insurance and Investment News
from Source
2020 में इन 5 शेयरों ने निवेशकों को दिया 595% तक का रिटर्न, लिस्ट में टॉप पर रहा अदाणी ग्रीन का शेयर 2020 में इन 5 शेयरों ने निवेशकों को दिया 595% तक का रिटर्न, लिस्ट में टॉप पर रहा अदाणी ग्रीन का शेयर Reviewed by Insurance Advisor on December 26, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.