शुरुआती बढ़त के बाद बाजार फिसला; सेंसेक्स 322 अंक नीचे 45231 के स्तर पर आया

अमेरिका में 900 बिलियन डॉलर के राहत पैकेज का असर घरेलू बाजार में शुरुआती कारोबार तक ही रहा। इस दौरान BSE सेंसेक्स ने दिन के उच्चतम स्तर 45,938.40 को टच किया। फिलहाल सेंसेक्स 322 अंक नीचे 45,231.79 पर और निफ्टी 110 अंक नीचे 13,218.00 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में बजाज फाइनेंस का शेयर 2% नीचे कारोबार कर रहा है। M&M और IOC के शेयर भी 2-2% नीचे कारोबार कर रहे हैं। सुबह सेंसेक्स 24.35 अंक नीचे 45,529.61 पर और निफ्टी 45.25 अंक ऊपर 13,373.65 पर खुला।

एशियाई बाजारों में भी गिरावट

आज एशियाई बाजारों हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 22 अंकों की गिरावट के साथ 26,284 पर कारोबार कर रहा है। जापान का निक्केई इंडेक्स 117 अंक नीचे 26,597 पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी 6 अंक नीचे 3,413 पर कारोबार कर रहा है।

सोमवार को बाजार में रिकॉर्ड बिकवाली

कल बाजार में जमकर मुनाफावसूली हुई। BSE सेंसेक्स 1,406 अंक नीचे 45,553.96 पर बंद हुआ था। हालांकि यह दोपहर में 2037.61 अंकों की गिरावट के साथ दिन के निचले स्तर 44,923.08 अंक पर पहुंच गया था। इससे पहले 4 मई को सेंसेक्स 2002 अंक टूटकर 31,715 पर बंद हुआ था। सोमवार को BSE का टोटल मार्केट कैप 178.79 लाख करोड़ रुपए रहा, जो शुक्रवार को 185.36 लाख करोड़ रुपए था। यानी आज टोटल मार्केट 6.57 लाख करोड़ रुपए घटा। चौतरफा बिकवाली के चलते निफ्टी भी 432 अंक नीचे 13,328.40 पर बंद हुआ था।

यूरोप के बाजारों में भारी बिकवाली

ब्रिटेन में कोरोना के बढ़ते प्रभाव और दुनियाभर के देशों द्वारा यात्रा पर पाबंदी से यूरोप के बाजारों में भारी बिकवाली दर्ज की जा रही। फ्रांस का CAC इंडेक्स 134 अंक (2.43%) नीचे 5,393 पर बंद हुआ था। जर्मनी का DAX इंडेक्स 384 अंकों (2.82%) की गिरावट के साथ 13,246 पर बंद हुआ था। इसके अलावा ब्रिटेन का FTSE इंडेक्स 112 अंकों की गिरावट के साथ 6,416 पर बंद हुआ था।

अमेरिकी बाजारों में सुस्ती

सोमवार को अमेरिकी बाजारों में फ्लैट कारोबार देखने को मिला। डाउ जोंस इंडेक्स 0.12% की बढ़त के साथ 37.40 अंक ऊपर 30,216.40 पर बंद हुआ था। दूसरी ओर S&P 500 इंडेक्स 14 अंक नीचे 3,694 पर बंद हुआ था। इसके अलावा नैस्डैक इंडेक्स भी 13 अंक नीचे 12,742 पर बंद हुआ था।

09:37 AM BSE में अदाणी ट्रांसमिशन का शेयर 1.90% नीचे 387.75 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा है।

09:34 AM BSE में टाटा मोटर्स के शेयर में 1.79% की गिरावट है। कंपनी जनवरी से कमर्शियल वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती है।

09:30 AM BSE सेंसेक्स 52.59 अंक नीचे 45,501.37 पर और निफ्टी 19 अंक नीचे 13,309.40 पर कारोबार कर रहा है।

09:30 AM BSE ऑटो इंडेक्स में 151 अंकों की गिरावट है। इंडेक्स में शामिल 15 में से 13 ऑटो कंपनियों के शेयरों में गिरावट और दो के शेयरों में तेजी है। इसमें मदरसन सूमी और एस्कॉर्ट्स के शेयर में 2-2% से ज्यादा की गिरावट है।

09:25 AM BSE सेंसेक्स में शामिल 30 में से 26 कंपनियों के शेयर तेजी और चार के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। इंडेक्स में तेजी को HCL टेक, ONGC, इंफोसिस, इंडसइंड बैंक स्टेट बैंक जैसे बड़े शेयर लीड कर रहे हैं। वहीं, बजाज, रिलायंस और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में गिरावट है।

सोर्स -BSE

09:15 AM BSE सेंसेक्स 24.35 अंक नीचे 45,529.61 पर और निफ्टी 45.25 अंक ऊपर 13,373.65 पर खुला।

दुनियाभर के बाजारों का हाल



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BSE NSE Sensex Today, Stock Market Latest Update: December 22 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates


To Contact Insurance and Investment Expert
Thanks for reading. Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe Insurance and Investment News
from Source
शुरुआती बढ़त के बाद बाजार फिसला; सेंसेक्स 322 अंक नीचे 45231 के स्तर पर आया शुरुआती बढ़त के बाद बाजार फिसला; सेंसेक्स 322 अंक नीचे 45231 के स्तर पर आया Reviewed by Insurance Advisor on December 21, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.