भारतीय शेयर बाजार में दिसंबर में अब तक 45,937 करोड़ का शुद्ध निवेश

विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) नवंबर की तरह दिसंबर में भी जमकर भारतीय शेयर बाजार में निवेश कर रहे हैं। इस महीने के अब तक के कारोबारी दिनों में इन निवेशकों ने 45,937 करोड़ रुपए का शुद्ध निवेश किया है। पिछले हफ्ते में इन्होंने 12,831 करोड़ रुपए का निवेश किया था। उससे पहले के दो हफ्तों में 33 हजार 106 करोड़ रुपए का शुद्ध निवेश था।

किसी एक महीने में सबसे ज्यादा निवेश

बता दें कि जब से भारतीय बाजार में FII निवेश कर रहे हैं, किसी एक महीने में सबसे ज्यादा निवेश का रिकॉर्ड इसी नवंबर में बना है। नवंबर महीने में इन्होंने 65 हजार करोड़ रुपए का निवेश किया है। यही नहीं, किसी भी कैलेंडर साल, किसी भी वित्त वर्ष में भी इसी साल रिकॉर्ड टूटा है। दिसंबर की बात करें तो सबसे ज्यादा शुद्ध निवेश पहली दिसंबर को हुआ है जो 9,132 करोड़ रुपए का था। इसके बाद हर दिन 3,500 करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश रहा है।

हर दिन खरीदी की है

नवंबर से लेकर अब तक इन निवेशकों ने किसी भी दिन बिक्री नहीं की है। हर दिन खरीदी ही की है। यह भी एक रिकॉर्ड ही है। आंकड़े बताते हैं कि इन निवेशकों ने सबसे ज्यादा खरीदी फाइनेंशियल सेवाओं के सेक्टर्स में की है। इसमें 15 हजार 867 करोड़ रुपए की शुद्ध खरीदी की है। अन्य फाइनेंशियल सेवाओं के सेक्टर्स में 4,544 करोड़ रुपए की खरीदी की गई है। बैंक सेक्टर में 11,324 करोड़ रुपए की खरीदी हुई है। कैपिटल गुड्स सेक्टर में 1,709 करोड़ रुपए की खरीदी की गई है।

कंज्यूमर ड्यूरेबल में 1,532 करोड़ का निवेश

कंज्यूमर ड्यूरेबल की बात करें तो 1,532 करोड़ और बेवरेजेस, तंबाकू जैसे सेक्टर में 928 करोड़ रुपए की खरीदी की गई है। हालांकि डेट से लगातार निकासी यह निवेशक कर रहे हैं। दिसंबर में अब तक 18 हजार 625 करोड़ रुपए की निकासी की गई है। जिन प्रमुख शेयरों में सितंबर तिमाही में एफआईआई ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है उसमें अडाणी ग्रुप के शेयर हैं। इसके अलावा सीजी पावर, पीटीसी फाइनेंशियल सर्विसेस, इरॉस, ऊषा मार्टिन आदि हैं।

पसंदीदा बाजार है भारत

FII ने इस साल में जनवरी से अब तक भारत को सबसे पसंदीदा बाजार के रूप में रखा है। टॉप के 6 बाजारों की बात करें तो इस साल में अब तक केवल भारत में ही FII का पॉजिटिव निवेश रहा है। भारत में 1500 करोड़ डॉलर इस साल में शुद्ध निवेश रहा है। जबकि दक्षिण कोरिया में FII ने 1722 करोड़ डॉलर निकाले हैं तो ताइवान से 1672 करोड़ डॉलर की निकासी की गई है। थाइलैंड से 822 करोड़ डॉलर और इंडोनेशिया से 270 करोड़ डॉलर की रकम निकाली है। जापान से 7158 करोड़ डॉलर की निकासी FII ने की है।

नवंबर में भी भारत में ही सबसे अधिक निवेश

नवंबर की बात करें तो भारत में 900 करोड़ डॉलर से ज्यादा शुद्ध निवेश हुआ है। हालांकि नवंबर में जापान से 679 करोड़ डॉलर की निकासी हुई है। बाकी बाजारों में पैसा लगाया गया है। इसमें दक्षिण कोरिया के बाजार में 744 करोड़ डॉलर, ताइवान में 567 करोड़ डॉलर, थाइलैंड में 122 करोड़ डॉलर और इंडोनेशिया में 47 करोड़ डॉलर का निवेश किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
FII investment: Foreign Institutional Investors (FIIs) December 2020 Investment | Here's All You Need To Know


To Contact Insurance and Investment Expert
Thanks for reading. Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe Insurance and Investment News
from Source
भारतीय शेयर बाजार में दिसंबर में अब तक 45,937 करोड़ का शुद्ध निवेश भारतीय शेयर बाजार में दिसंबर में अब तक 45,937 करोड़ का शुद्ध निवेश Reviewed by Insurance Advisor on December 20, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.