ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी 'जोमैटो' ने हाल में करीब 66 करोड़ डॉलर (4,851 करोड़ रुपए) जुटाए हैं। कंपनी के सीईओ दीपिंदर गोयल ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक, कंपनी ने 3.9 अरब डॉलर (करीब 28.7 हजार करोड़ रुपए) के बाजार मूल्यांकन के आधार पर कंपनी ने वैश्विक निवेशों से यह पूंजी जुटाई है।
उन्होंने कहा कि 10 नए निवेशकों ने भी कंपनी ने निवेश किया। इसमें टाइगर ग्लोबल, कोरा, लक्जर, फिडेलिटी (एफएमआर), डी1 कैपिटल, बैली, गिफॉर्ड, मिराए और स्टीडव्यू इत्यादि शामिल हैं।
पिछले साल की थी घोषणा
गोयल ने पिछले साल दिसंबर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में कहा था कि कंपनी 500-600 मिलियन डॉलर जुटाने जा रही है। तब से, कंपनी ने अपने सीरीज़ फंडिंग के दौर में नियमित अंतराल पर निवेश बढ़ाया है।
2021 की पहली छमाही में आईपीओ लाने की तैयारी में जोमैटो
फूड-टेक यूनिकॉर्न जोमैटो 2021 की पहली छमाही में आईपीओ लाने की तैयारी में है। कंपनी ने इसके लिए लीड इंवेस्टमेंट बैंकर के तौर पर कोटक महिंद्रा कैपिटल का चयन किया है। कंपनी 14.6 करोड़ डॉलर से थोड़ा ज्यादा राशि अपने जे राउंड फंडिंग के तहत जुटाएगी। वर्ष 2021 में आईपीओ लाने से पहले जोमैटो ने 1100 करोड़ रुपए जुटाने का तैयारी कर ली है।
80 अरब डॉलर की है ऑनलाइन फूड इंडस्ट्री
बता दें कि ऑनलाइन फूड डिलीवरी इंडस्ट्री करीबन 80 अरब डॉलर की है। ऑन लाइन फूड डिलिवरी के बारे में अनुमान है कि यह 2025 तक 22 अरब डॉलर तक पहुंच सकती है। सालाना यह 40% सीएजीआर की दर से बढ़ सकती है। इस सेगमेंट में जोमैटो की बाजार हिस्सेदारी 50% है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
To Contact Insurance and Investment Expert
Thanks for reading. Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe Insurance and Investment News
from Source
No comments: