फास्टैग के जरिए 80 करोड़ रुपए प्रतिदिन के पार पहुंचा रेवेन्यू, हर रोज 50 लाख से ज्यादा ट्रांजेक्शन

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने शुक्रवार को कहा कि फास्टैग के जरिए इलेक्ट्रॉनिक टोल (ई-टोल) कलेक्शन ने नया रिकॉर्ड बनाया है। NHAI के मुताबिक, 24 दिसंबर को ई-टोल के जरिए टोल कलेक्शन का आंकड़ा 80 करोड़ रुपए प्रतिदिन के पार पहुंच गया है। NHAI का कहना है कि अब रोजाना देशभर के सभी टोल प्लाजा पर रोजाना 50 लाख से ट्रांजेक्शन हो रहे हैं। अब तक पूरे देश में 2.20 करोड़ से ज्यादा फास्टैग जारी किए जा चुके हैं।

1 जनवरी से सभी वाहनों के लिए अनिवार्य होगा फास्टैग

NHAI का कहना है कि 1 जनवरी 2021 से सभी वाहनों के लिए फास्टैग अनिवार्य होने जा रहा है। इसको देखते हुए सभी टोल प्लाजा पर वाहनों की आसानी से आवाजाही के लिए आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं। NHAI का कहना है कि फास्टैग के अपनाए जाने से टोल प्लाजा पर वाहन चालकों के समय और फ्यूल की बचत हो रही है। हाईवे अथॉरिटी का कहना है कि केंद्रीय मोटर व्हीकल रूल्स में हुए हालिया बदलावों के बाद डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा मिला है।

30 हजार से ज्यादा स्थानों से खरीद सकते हैं फास्टैग

NHAI के मुताबिक मौजूदा समय में देश में करीब 30 हजार पॉइंट ऑफ सेल (PoS) और सभी टोल प्लाजा पर फास्टैग आसानी से उपलब्ध है। वाहन चालक इन स्थानों से फास्टैग खरीद सकते हैं। इसके अलावा अमेजन, फ्लिपकार्ट और स्नैपडील जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से फास्टैग की ऑनलाइन खरीदारी की जा सकती है। NHAI ने फास्टैग कार्यक्रम के लिए 27 इश्यूअर बैंकों के साथ साझेदारी की है। फास्टैग को भारत बिल पेमेंट सिस्टम, UPI, पेटीएम के साथ माई फास्टैग मोबाइल ऐप के जरिए आसानी से रिचार्ज किया जा सकता है।

टोल प्लाजा पर कैश के जरिए भी रिचार्ज करा सकते हैं

NHAI का कहना है कि वाहन चालकों की सहूलियत को देखते हुए टोल प्लाजा पर फास्टैग को कैश के जरिए रिचार्ज कराया जा सकता है। फास्टैग रेडियो-फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) तकनीक पर काम करता है जो वाहन चालकों को बिना किसी बाधा के टोल प्लाजा पार करने की सुविधा प्रदान करता है। इस प्रक्रिया के दौरान टोल प्लाजा पर फास्टैग से जुड़े बैंक वॉलेट से राशि का भुगतान हो जाता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फास्टैग रेडियो-फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) तकनीक पर काम करता है जो वाहन चालकों को बिना किसी बाधा के टोल प्लाजा पार करने की सुविधा प्रदान करता है।


To Contact Insurance and Investment Expert
Thanks for reading. Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe Insurance and Investment News
from Source
फास्टैग के जरिए 80 करोड़ रुपए प्रतिदिन के पार पहुंचा रेवेन्यू, हर रोज 50 लाख से ज्यादा ट्रांजेक्शन फास्टैग के जरिए 80 करोड़ रुपए प्रतिदिन के पार पहुंचा रेवेन्यू, हर रोज 50 लाख से ज्यादा ट्रांजेक्शन Reviewed by Insurance Advisor on December 25, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.