निवेशकों के बीच बिटकॉइन की बढ़ती लोकप्रियता से सुरक्षित निवेश इंस्ट्रूमेंट के रूप में गोल्ड को नहीं पहुंचेगा नुकसान
गोल्डमैन सैक्स ग्रुप इंक ने कहा कि बिटकॉइन की बढ़ती लोकप्रियता गोल्ड की मांग में थोड़ी सेंध भले ही लगा दे, लेकिन सुरक्षित निवेश इंस्ट्र्रूमेंट के रूप में गोल्ड का महत्व बना रहेगा। गोल्ड और बिटकॉइन दोनों एक साथ महत्वपूर्ण निवेश इंस्ट्रूमेंट बने रहे सकते हैं। डॉलर के मुकाबले हाल में गोल्ड में आई कमजोरी के कारण कुछ निवेशक यह आशंका जताने लगे हैं कि महंगाई को मात देने वाले निवेश के रूप में गोल्ड का स्थान बिटकॉइन लेती जा रही है।
बैंक ने कहा कि गोल्ड से कुछ निवेश निकलकर बिटकॉइन में जा सकता है, लेकिन हमें नहीं लगता कि बिटकॉइन की बढ़ती लोकप्रियता आखिरी सुरक्षित निवेश के रूप में गोल्ड के वजूद के लिए कोई खतरा है। गौरतलब है कि बिटकॉइन का वैल्यू गुरुवार को पहली बार 23,000 डॉलर के पार चला गया था। जेपीमोर्गन चेज एंड कंपनी ने हाल में कहा था कि मेनस्ट्रीम फाइनेंस में क्रिप्टोकरेंसी की बढ़ती स्वीकृति से बुलियन का आकर्षण घट रहा है।
ट्रांसपेरेंसी में कमी के कारण संस्थागत और धनी निवेशक क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने से बचते हैं
गोल्डमैन ने कहा कि ट्रांसपेरेंसी में कमी के कारण संस्थागत और धनी निवेशक क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने से बचते हैं। दूसरी ओर छोटे निवेशकों की सट्टेबाजी के कारण बिटकॉइन बेहद ज्यादा जोखिम वाले असेट के तौर पर व्यवहार करता है। हमें इस बात का कोई प्रमाण नहीं दिखता कि बिटकॉइन की तेजी गोल्ड के बुल मार्केट को कम कर रही है।
बिटकॉइन ने इस साल 224% से ज्यादा का रिटर्न दिया
बिटकॉइन के वैल्यू में इस साल तीन गुने से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी ने इस साल 224 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है। दूसरी ओर गोल्ड ने अगस्त में 2,075 डॉलर प्रति औंस से ऊपर का रिकॉर्ड स्तर बनाया और अभी यह एक साल पहले के के स्तर से 24 फीसदी ऊपर है।
गुरुवार को बिटकॉइन ने 23,642.66 डॉलर का अब तक का रिकॉर्ड ऊपरी स्तर छुआ था
शनिवार को दोपहर बाद करीब 2 बजे के कारोबार में बिटकॉइन 22,944.45 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। पिछले 24 घंटे में इसने 23,238.60 डॉलर के ऊपरी और 22,399.81 डॉलर के निचले स्तर को छुआ है। गुरुवार 17 दिसंबर को इसने 23,642.66 डॉलर का अब तक का रिकॉर्ड ऊपरी स्तर छू लिया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
To Contact Insurance and Investment Expert
Thanks for reading. Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe Insurance and Investment News
from Source
No comments: