यूटिलिटी ऐप्स में माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस, तो गेम में WCC3 रहा अव्वल; जानिए यूजर च्वॉइस में किसका रहा दबदबा

ये साल टेक्नोलॉजी और ऐप्स के लिए काफी यादगार रहा है। ऐसे यूजर्स जो इनसे बचने की कोशिश करते थे, वे भी अब कई ऐप्स और टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रहे हैं। हम उन यूटिलिटी और गेमिंग ऐप्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें प्ले यूजर च्वॉइस अवॉर्ड 2020 के लिए चुना गया है।

1. यूजर्स च्वॉइस ऐप 2020

इस कैटेगरी में 10 ऐप्स नॉमिनी थे। जिसमें अलग-अलग यूटिलिटी ऐप्स शामिल हैं। इस कैटेगरी में बेस्ट ऐप्स का अवॉर्ड माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस (Microsoft Office) ऐप को दिया गया है। इस ऐप में Word, Excel, PowerPoint का कॉम्बिनेशन दिया है। इसे 10 करोड़ से ज्यादा बार इन्स्टॉल किया गया है। वहीं, 2 लाख से ज्यादा यूजर्स ने इसे 4.4 स्टार रेटिंग दी है।

यूजर्स च्वॉइस ऐप 2020 के टॉप-10 नॉमिनी

  • MX टकाटक शॉर्ट वीडियो
  • फ्री ऑडियो स्टोरीज, बुक्स, पॉडकास्ट
  • माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस: वर्ड, एक्सल, पावरपॉइंट
  • वीटा
  • रिफेस: फेस स्वाइप वीडियो और मीम्स
  • कू: कनेक्ट विद इंडियंस इन इंडियन लेंग्वेज
  • मोज - मेड इन इंडिया | शॉर्ट वीडियो
  • जेलिश - मील प्लानिंग, ग्रॉसरी शॉपिंग एंड रेसिपी
  • बोलकर ऐप: इंडियन ऑडियो क्वेश्चन आंसर
  • डॉल्बी ऑन: रिकॉर्ड ऑडियो एंड म्यूजिक

2. यूजर्स च्वॉइस गेम ऐप 2020

इस कैटेगरी में भी 10 ऐप्स नॉमिनी थे। इनमें वर्ड क्रिकेट चैंपियंसशिप 3 - WCC3 गेम ऐप को पहला स्थान मिला है। ये क्रिकेट गेम है। देश में क्रिकेट गेम हमेशा से पसंद किया जाता रहा है। इस ऐप को 50 लाख से ज्यादा यूजर्स इस्तेमाल कर रहे हैं। इसे 68 हजार से ज्यादा यूजर्स ने 4 स्टार रेटिंग दी है।

यूजर्स च्वॉइस गेम ऐप 2020 के टॉप-10 नॉमिनी

  • एवरमर्ज
  • कॉल टू सिंगुलेटरी - इवोल्युशन नेवर एंड्स
  • मैनर मैटर्स
  • टीमफाइट टैकटिक्स: लीग ऑफ लीजेंड्स स्ट्रैटेजी गेम
  • लीजेंड्स ऑफ रुनेत्रा
  • फार्म सिटी : फार्मिंग एंड सिटी बिल्डिंग
  • कुकिंग सिजल: मास्टर शेफ
  • ड्रीम लीग सॉकर 2021
  • ग्रैंड होटल मानिया
  • वर्ल्ड क्रिकेट चैंपियनशिप 3 - WCC3

3. यूजर्स च्वॉइस मूवी 2020

इस कैटेगरी में 9 मूवीज को नॉमिनेट किया गया था। इसमें हॉलीवुड के साथ कुछ कार्टून मूवी शामिल थीं। यहां 'बेड ब्वॉइज फॉर लाइफ' को टॉप मूवी चुना गया। इसे 1400 से ज्यादा यूजर्स ने 4.2 स्टार रेटिंग दी है। मूवी की लेंथ 123 मिनट है।

यूजर्स च्वॉइस मूवी 2020 के टॉप-9 नॉमिनी

  • बेड ब्वॉइज फॉर लाइफ
  • द इनविजिबल मैन (2020)
  • बिल एंड टेड फेस द म्यूजिक
  • जस्ट मर्सी
  • ट्रोल वर्ल्ड टूर
  • फ्रोजन II
  • नाइव्स आउट
  • ब्लडशॉट
  • बर्ड्स ऑफ प्रे एंड द फैंटेबूलस इमैंसिपैशन ऑफ वन हार्ले क्वीन

4. यूजर्स चॉइस बुक ऑफ 2020

इस कैटेगरी में 10 बुक को नॉमिनेट किया गया था। यहां स्टीफन किंग की 'इफ इट ब्लीड्स' पहला स्थान मिला। 448 पेज की इस किताब को अंग्रेजी भाषा में पब्लिश किया गया है। इस बुक का पब्लिशर साइमन और शूस्टर है। इसे 200 से ज्यादा यूजर्स ने 4.5 स्टार रेटिंग दी है।

यूजर्स चॉइस बुक ऑफ 2020 के टॉप-10 नॉमिनी

  • अन्टेम्ड
  • द वैनिशिंग हॉफ
  • ब्रीथ
  • मैक्सिकन गोथिक
  • मी एंड व्हाइट सुपरमैसी
  • इफ इट ब्लीड्स
  • मिडनाइट सन
  • द बैलड ऑफर सॉन्गबर्ड्स एंड स्नेक्स (ए हंगर गेम्स नॉवेल)
  • हैरो द नाइन्थ
  • वॉओ
  • वाउ, नो थैंक यू


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Google Play Users Choice Awards 2020; Best Utility Apps, Game Apps, Movie and Book List


To Contact Insurance and Investment Expert
Thanks for reading. Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe Insurance and Investment News
from Source
यूटिलिटी ऐप्स में माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस, तो गेम में WCC3 रहा अव्वल; जानिए यूजर च्वॉइस में किसका रहा दबदबा यूटिलिटी ऐप्स में माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस, तो गेम में WCC3 रहा अव्वल; जानिए यूजर च्वॉइस में किसका रहा दबदबा Reviewed by Insurance Advisor on December 25, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.