Airtel ने बंद किया 2,398 रुपए वाला प्रीपेड प्लान, 1 साल की वैलिडिटी वाले प्लान के लिए अब मिलेंगे 2 ऑप्शन
Airtel ने अपना 2,398 रुपए वाला बंद कर दिया है। ये प्लान 365 दिन यानी 1 साल की वैलिडिटी के साथ आता था। इस पैक में रोजाना 1.5जीबी हाई-स्पीड डाटा के अलावा अनलिमिटेड वॉइस कॉल की सुविधा भी मिलती थी। हालांकि, अगर आप 365 दिन वाला प्लान चाहते हैं तो एयरटेल के 2 प्लान अभी भी ऐक्टिव है।
2,398 रुपए वाले प्लान में क्या-क्या मिलता था
इस प्लान में 365 दिन के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हर रोज 1.5जीबी डाटा रोजाना मिलता था। इसके अलावा ग्राहकों को हर रोज 100 एसएमएस भी मिलते थे। इसमें जी प्राइम का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता था।
365 दिन की वैलिडिटी वाले ये प्लान अभी भी ऐक्टिव
1,498 रुपए का प्लान
365 दिन की वैलिडिटी वाले इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 24जीबी डाटा (सालभर के लिए) मिलता है। इसके अलावा ग्राहकों को हर रोज 100 एसएमएस भी मिलते हैं। इसमें जी प्राइम का सब्सक्रिप्शन फ्री मिल रहा है।
2,498 रुपए वाला प्लान
365 दिन की वैलिडिटी वाले इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हर रोज 2जीबी डाटा मिलता है। इस तरह ग्राहकों को कुल 730जीबी डाटा मिल जाता है। इसके अलावा ग्राहकों को हर रोज 100 एसएमएस भी मिलते हैं। इसमें जी प्राइम का सब्सक्रिप्शन फ्री मिल रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
To Contact Insurance and Investment Expert
Thanks for reading. Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe Insurance and Investment News
from Source
No comments: