मल्टी कमॉडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) ने कहा कि चालू कारोबारी साल की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में उसका शुद्ध लाभ 29 फीसदी बढ़कर 56.43 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। कंपनी ने बीएसई को दी गई एक सूचना में कहा कि एक साल पहले की समान तिमाही में उसे 43.70 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ हुआ था। बीएसई पर एमसीएक्स के शेयर शुक्रवार को 3.40 फीसदी उछलकर 1501.55 रुपए पर बंद हुए।
कुल आय बढ़ी लेकिन परिचालन आय घटी
देश के अग्रणी कमॉडिटी एक्सचेंज ने कहा कि पिछली तिमाही में उसकी कुल आय 11 फीसदी बढ़कर122.70 करोड़ रुपए रही। एक साल पहले की समान तिमाही में उसकी कुल आय 110.84 करोड़ रुपए थी। एक्सचेंज की परिचालन आय हालांकि 14 फीसदी घटकर 73.01 करोड़ रह गई, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 84.97 करोड़ रुपए थी।
कमॉडिटी फ्यूचर्स कांट्रैक्ट्स का एवरेज डेली टर्नओवर 16% घटा
एक्सचेंज में ट्रेड होने वाले कमॉडिटी फ्यूचर्स कांट्रैक्ट्स का एवरेज डेली टर्नओवर जून तिमाही में 16 फीसदी घटकर 23,129 करोड़ रुपए का रहा। यह एक साल पहले की समान तिमाही में 27,473 करोड़ रुपए का था।
कमॉडिटी डेरिवेटिव बाजार में बढ़ा एमसीक्स का दबदबा
पिछली तिमाही में कमॉडिटी डेरिवेटिव बाजार में एमसीएक्स का दबदबा और बढ़ गया। कमॉडिटी डेरिवेटिव बाजार में एमसीएक्स की हिस्सेदारी बढ़कर 96.71 फीसदी पर पहुंच गई, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 91.60 फीसदी पर थी। एक्सचेंज ने कहा कि जून तिमाही में उसने एक्सचेंज प्रणाली के जरिये 21,028 टन बेस मेटल की डिलीवरी की। यह आंकड़ा एक साल पहले की समान तिमाही में 4,773.50 टन था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
To Contact Insurance and Investment Expert
Thanks for reading. Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe Insurance and Investment News
from Source
No comments: